नोएडा: पकड़ा गया अहिरिया गैंग का संगीन अपराधी संजय, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

संक्षेप:

  • पकड़ा गया अहिरिया गैंग का संगीन अपराधी संजय
  • पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, जख्मी
  • संजय पर हैं डकैती, लूट के साथ हत्या जैसे संगीन मुक़दमे

नोएडा: यूपी एसटीफ की आगरा यूनिट से थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में डकैतों से हुई आज एक साहसिक मुठभेड़ में एक डकैत को गोली लगी है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान 50,000 रुपये के इनामिया अपराधी संजय, थाना जवां, अलीगढ़ हुई है। उस पर डकैती, लूट के साथ हत्या जैसे संगीन मुक़दमे दर्ज हैं।

संजय अलीगढ़, बुलन्दशहर व आसपास के जिलों में सक्रिय रहे मोती अहिरिया गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिसने पिछले कुछ महीनो में बुलन्दशहर में लगातार डकैती की कई घटनाओं को बावरिया गिरोह की तर्ज़ पर अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी। बदमाश संजय के और आपराधिक इतिहास के बारे मे पता लगाया जा रहा है।

इससे पहले ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार 4 बदमाश 2 लोगों को लूटने के बाद तीसरे व्यक्ति को निशाना बना रहे थे, तभी एक सूचना पर ईकोटेक-3 थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बदमाश भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 3 बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से लोनी से लूटी गई एक कार और पिस्टल बरामद की है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।