इस दिन है Father’s Day, जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन

संक्षेप:

  • इस बार फादर्स-डे 17 जून को मनाया जाएगा
  • कोई अपने पिता को सरप्राइज गिफ्ट या पार्टी देता है
  • कोई दान कर अपने स्वर्गवासी पिती की आंत्मा की शांति की दुआ करता है

हम सब जानते हैं की हमारे जीवन में एक पिता क्या एहमियत होती है। ये पिता ही होते हैं जो चट्टान की तरह हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े रहते हैं। ये पिता ही होते हैं जो अपने बच्चों को सपना पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है की उन्हें इस बात का एहसास दिलाया जाए की वो रीयल लाइफ के रीयल हीरो हैं। तो अगर आपने अब तक ये बात अपने पिता से नहीं कही है तो इस फादर्स डे ये बात जरुर उनसे कहें।

फादर्स-डे यानी एक ऐसा दिन जब दुनियाभर के लोग अपने-अपने पिता का शुक्र आदा करने के साथ ही उनके प्रति अपने प्रेम भरे भावों को अभिव्यक्त करते हैं। इसके लिए कोई अपने पिता को सरप्राइज गिफ्ट या पार्टी देता है, तो कोई अपने पिता के सपनों को पूरा करने का परन लेता है तो कोई पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस लेता है तो कोई दान कर अपने स्वर्गवासी पिती की आंत्मा की शांति की दुआ करता है। यानी हर कोई इस दिन अपने-अपने पिता को अपने-अपने तरीके से याद करता और उनके प्रति सम्मान जाहिर करता है।

माता-पिता के बिना किसी मनुष्य के जीवन की कल्पना करना भी संभव नहीं है। जहां मां ममता और प्यार का सागर होती है। वहीं पिता व्यक्ति के जीवन की मजबूत नींव रखने में भूमिका अदा करते हैं। पिता एक ताकत और सहारा होने के साथ ही अपने बच्चे को दुनिया से लड़कर अपना मुकाम हासिल करना सीखाता है। 2018 में यानी इस बार फादर्स-डे 17 जून को मनाया जाएगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


ऐसे हुई फादर्स-डे की शुरुआत

इतिहास के मुताबिक सबसे पहला ऑफिसियल फादर्स-डे 19 जून 1910 को मनाया गया था। जिसकी शुरुआत वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर की सोनोरा डॉड ने की थी। दरअसल, सोनोरा की मां की उनके बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद उनके उनके पिता ने ही अकेले उनका पालन-पोषण किया था। अपने पिता की इसी कुर्बानी से प्रभावित होकर एक दिन सोनोरा ने सोचा कि क्यों न मदर्स-डे की तरह पिता के सम्मान में भी फादर्स-डे मनाया जाए। इसके बाद वर्ष 1916 में अमरीकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिवस को मनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। इसके बाद फिर 1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने इसे राष्ट्रीय आयोजन घोषित कर दिया। 1966 में पहली बार राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया। इसके बाद 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने फादर्स-डे यानी जून के तीसरे रविवार को नियमित अवकाश घोषित कर दिया।

तो अगर आप भी अपने पिता की कुर्बानी और पिता के प्यार की वाकई में इज्जत करते हैं तो इस फादर्स डे उन्हें दिलाएं इस बात का एहसास।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles