नहीं रहे पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संक्षेप:

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज का आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आज सुबह सात बजे 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू से पीड़ित थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री थे। जॉर्ज फर्नांडीज 1998 से 2014 तक देश की सेवा रक्षा मंत्री के तौर पर की। पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध के समय देश के रक्षा मंत्री थे।

फर्नांडीज के रक्षा मंत्री रहते हुए पोखरन परमाणु परीक्षण हुआ था। वे 2009 से 2010 तक राज्यसभा सांसद रहे थे। वे तत्कालीन समता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। बाद में समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के साथ होगा। इमर्जेंसी के दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए जार्ज फर्नांडिस को पगड़ी पहन और दाढ़ी रख कर सिख का भेष धारण किया था जबकि गिरफ्तारी के बाद तिहाड़ जेल में कैदियों को गीता के श्लोक सुनाते थे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


1974 की रेल हड़ताल के बाद वह कद्दावर नेता के तौर पर उभरे और उन्होंने बेबाकी के साथ इमर्जेंसी लगाए जाने का विरोध किया था। इमर्जेंसी खत्म होने के बाद फर्नांडिस ने 1977 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए ही मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से लड़े और रेकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। जनता पार्टी की सरकार में वह उद्योग मंत्री बनाए गए थे। बाद में जनता पार्टी टूटी, फर्नांडिस ने अपनी पार्टी समता पार्टी बनाई और बीजेपी का समर्थन किया। फर्नांडिस ने अपने राजनीतिक जीवन में कुल तीन मंत्रालयों का कार्यभार संभाला - उद्योग, रेल और रक्षा मंत्रालय।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles