लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की आंखों पर दुपट्‌टा बांधा और चाकू से काट दिया गला

संक्षेप:

  • दूसरी लड़की से शादी रचाई तो पूर्व प्रेमिका ने प्रेमी का गला काटा
  • आंखों पर दुपट्‌टा बांध कर दिया घटना को अंजाम
  • नया प्रेमी भी था घटना में शामिल

नोएडा: एक सप्ताह पहले नोेएडा के एक्सप्रेसवे थाना एरिया में ऑटो चालक युवक की चाकू से गला काटकर हुई हत्या को उसकी पूर्व प्रेमिका ने ही अंजाम दिया था। घटना की साजिश में मृत युवक का बचपन का दोस्त व नया प्रेमी भी युवती के साथ शामिल था।

इसे अंजाम देने के लिए युवती ने पहले दिल्ली से चाकू खरीदा और फिर पूर्व प्रेमी के साथ ऑटो से एक्सप्रेस-वे के पास घनी झाड़ियों में पहुंची थी।

युवती ने पूर्व प्रेमी को फन करने के लिए एक गेम खेलने का ऑफर दिया। इसके बाद युवक की आंखों पर अपना दुपट्‌टा बांध दिया और कहा कि अब उसे ढूंढे। युवक जैसे ही उसे तलाशने लगा, युवती ने चाकू से उसका गला काट दिया था। पकड़ी गई युवती सायरा और उसका दोस्त रहीम है। इसराफिल का 3 सितंबर को झाड़ियों में शव मिला था।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


करीब 4 साल पहले इसराफिल दोस्त रहीम के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। जिस कोच मेें दोनों की सीट थी उसी के पास में सायरा भी बैठी थी। घर जाते समय तीनों में दोस्ती हो गई। इन लोगों ने फोन नंबर भी ले लिए। सायरा ने बताया कि वह अकेली जा रही थी इसलिए स्टेशन पर उतरने के बाद इसराफिल ने उसे घर तक छोड़ा था। इसके बाद सायरा और इसराफिल में प्रेम संबंध हो गए। दिल्ली लौटने के बाद इसराफिल नोएडा में ऑटो चलाने लगा और दोनों एक दूसरे से मिलते-जुलते रहे।

सायरा ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले ही इसराफिल ने बिना उसे बताए शादी कर ली। अब उसका एक बेटा भी है। इस बारे में जब उसे पता चला तब उसनेे रहीम से उसके साथ धोखा देने की जानकारी दी। वहीं, रहीम ने बताया कि ट्रेन में हुई मुलाकात के बाद से वह सायरा से एकतरफा प्यार करने लगा था।

इसलिए जैसे ही पता चला कि इसराफिल से सायरा नाराज है तो उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश बना डाली। पिछले कुछ समय से रहीम और सायरा में प्रेम संबंध हो गए थे। रहीम घटना से एक दिन पहले 2 सितंबर को ही गांव से दिल्ली आया और सायरा से मुलाकात की। उसी दौरान दोनों ने एक चाकू खरीदा और फिर हत्या की साजिश बना डाली।

3 सितंबर को सायरा और रहीम दिल्ली से मेट्रो में साथ चले लेकिन रहीम गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर उतर गया, सायरा नोएडा सिटी सेंटर पर उतरी। यहां पहले ही इसराफिल ऑटो लेकर इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों सेक्टर-168 में नाले के पास झाड़ियों में पहुंचे। ऑटो का पीछा करते हुए कुछ देर बाद रहीम पहुंच गया और झाड़ियों में छिप गया। साजिश के तहत युवती ने इसराफिल को चाकू मार दिया।

रहीम भी आ पहुंचा फिर दोनों ने उस पर कई बार चाकू से मारा और फिर चेहरे व सिर को पत्थर से कुचल दिया था। इसके बाद उसका पर्स लेकर फरार हो गए थे। घटना के अगले दिन ही रहीम फ्लाइट से बिहार लौट गया था। पुलिस ने कॉल डिटेल व मेट्रो स्टेशन से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles