ये फिल्म मोदी सरकार को लोकसभा चुनाव में पहुंचा सकती है काफी फायदा
- Hasnain
- Friday | 11th January, 2019
- entertainment
- `उरी और द सर्जिकल स्ट्राइक` आज बॅाक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है।
- दोनों फिल्में बॅालीवुड से ज्यादा राजनीतिक जगत के लिए मायने रखती है।
- क्योंकि लोकसभा चुनाव से पहले ये फिल्में दर्शकों पर खास असर कर सकती है।
राजनीतिक गलियारे में हलचल मचाने वाली अनुपम खेर की फिल्म `द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर` और विकी कौशल की फिल्म `उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक` आज बॅाक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है। ये दोनों फिल्में बॅालीवुड से ज्यादा राजनीतिक जगत के लिए मायने रखती है। क्योंकि अप्रेल में 2019 के लोकसभा चुनाव होने वाले है ऐसे में ये फिल्में दर्शकों के दिमाग पर खास असर कर सकती है।
बता दें फिल्म `उरी` साल 2016 में पाकिस्तान के कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है और पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की योजना मोदी सरकार का ही अहम फैसला था। तो ये फिल्म मोदी सरकार को काफी फायदा पहुंचा सकती है। विक्की कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।
ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च
वहीं फिल्म `द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर` पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जिंदगी पर आधारित है। साथ ही इसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़ी कई विवादित चीजें दिखाई गई है। इसी के साथ कांग्रेस का आरोप है कि लोकसभा चुनाव में फायदा लेने के लिए बीजेपी ने यह फिल्म बनवाई है। चुनाव में सिर्फ पांच महीने रह गए हैं। तब इसे रिलीज किया जा रहा है।
बता दें फिल्म मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। अक्षय खन्ना, अनुपम खेर औरदिव्या सेठ शाह फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।