2019 में भारत ने 136 बिलियन डॉलर का सॉफ्टवेयर निर्यात किया: STPI

संक्षेप:

  • भारत के पास ग्लोबल आउटसोर्सिंग मार्केट का 56% शेयर: STPI
  • भारत की GDP में IT का शेयर 7.9% : STPI
  • 70 से 80 बिलियन डॉलर की सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री बनाना भारत का लक्ष्य
  • Artificial Intelligence (AI) के आने से भारत में रोजगार बढ़ेगा: STPI

2019 में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की है उन्हीं में से एक सफलता है भारतीय सॉफ्टवेयर का एक्सपोर्ट होना। एस.टी.पी.आई. (STPI) के महानिदेशक डॉ ओंकार राय ने NYOOOZ से ख़ास बातचीत में बताया कि भारत ने साल 2019 में 136 बिलियन डॉलर का सॉफ्टवेयर निर्यात किया है। डॉ राय ने इसी के साथ और तमाम पहलुओं पर NYOOOZ से बातचीत की:

भारत के पास ग्लोबल आउटसोर्सिंग मार्केट का 56% शेयर: STPI

भारत की तकनीक, अनुभव को दूसरे देशों में काफी सराहा जाता है जिसके चलते दूसरे देश भारत से सॉफ्टवेयर का आयात कर रहे हैं। इससे भारतीय को रोजगार भी मिलता है साथ ही ग्लोबल स्तर पर भारत अपना नाम रोशन कर रहा है। 2019 में भारत ने 136 बिलियन डॉलर का सॉफ्टवेयर निर्यात किया है जिसमें से लगभग 62% US को किया गया है। डां राय ने बताया कि भारत के पास ग्लोबल आउटसोर्सिंग मार्केट (Global Outsourcing Market) का 56% शेयर है। भारत से आयात करने के पीछे कई कारण है जैसे भारत के पास अनुभव के साथ-साथ प्रतिभा भी है।

ये भी पढ़े : Android के लिए 4raBet ऐप डाउनलोड करें


भारत की GDP में IT का शेयर 7.9% : STPI

महानिदेशक ने बताया कि देख की अर्थव्यवस्था (Economy) में भी STPI और सॉफ्टवेयर सर्विसेस और प्रोडक्ट का अहम रोल है। भारत के कुल एक्सपोर्ट में से 20% निर्यात सॉफ्टवेयर्स का किया जाता है जो कि एक बहुत बड़ा नंबर है और भारत की जीडीपी (GDP) में आईटी इंडस्ट्री का शेयर लगभग 7.9% है।

70 से 80 बिलियन डॉलर की सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री बनाना भारत का लक्ष्य

STPI के DG ने बताया कि 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा की सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट मार्किट है जिसमें आज की तारीख में भारत का शेयर 8 बिलियन से 9 बिलियन के बीच है। लेकिन भारत 2025 तक 70 से 80 बिलियन डॉलर की सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट इंडस्ट्री बनाने की ओर अग्रसर है। इसके लिए तमाम सकारात्मक कदम भारत उठा रहा हैं जिससे जल्द ही भारत दुनिया को टक्कर देगा। हालांकि इसमें चुनौतियां भी काफी हैं जिससे निपटने के लिए भारत के पास अच्छा अनुभव है। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत सरकार के लक्ष्यों में से एक स्टॉर्टअप इंडिया (Start up India) भी काफी मदद कर रहा है।

Artificial Intelligence (AI) के आने से भारत में रोजगार बढ़ेगा: STPI

भारत सरकार आईटी इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और इसी के चलते AI पर ज़ोर दिया जा रहा है। बैंकिंग, सिक्योरिटी और भी तमाम क्षेत्रों में AI की एक अहम भूमिका है। डॉ राय ने कहा कि ये सिर्फ लोगों की सोच है कि AI के आने से नौकरियां खत्म होंगी लेकिन इसके आने से रोजगार के कई अवसर खुलेंगे खासकर भारत में जहां लोगों को इसके चलते नौकरियां मिलेंगी। इसके पीछे कारण है भारत पूरी दुनिया में AI को सशक्त करेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।