70वें गणतंत्र दिवस की परेड छू लेगी आपका दिल, 22 झांकी होगी बेहद खास

संक्षेप:

देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद झंडा फहराएंगे, जिसके बाद सुबह नौ बजे से गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी। डेढ़ घंटे तक चलने वाली परेड राजपथ से शुरू होकर लाल किले पर समाप्त होगी। इस बार परेड की अगुआई ‘नारी शक्ति’ करेगी। असम राइफल्स की मेजर खुशबू कंवर के नेतृत्व में महिला सैनिक परेड में हिस्सा लेंगी। सेना के मुताबिक, हर साल की तुलना में परेड में इस बार ज्यादा महिला सैनिक होंगी। इसके अलावा राजपथ पर एक महिला अफसर बाइक पर स्टंट भी करती दिखेगी। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।

गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न राज्यों की झांकियों के साथ सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास पर आधारित केंद्र सरकार के विभागों की झांकियां परेड का हिस्सा होंगी। सांस्कृतिक विषय पर आधारित कुछ झांकियों में लोक नृत्य भी होगा। राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए 26 बच्चे भी खुली जीप में बैठकर झांकी का हिस्सा बनेंगे। गृह मंत्रालय ने बताया कि इस साल गणतंत्र दिवस परेड का समय करीब 90 मिनट होगा। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


11 साल बाद CISF- महात्मा गांधी की ‘समाधि’ को सुरक्षा कवच मुहैया कराने वाले केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सीआईएसएफ की झांकी भी इस बार 11 साल के अंतराल के बाद गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रही है। बल की झांकी में महात्मा गांधी की समाधि पर सुरक्षा में तैनात जवानों को दिखाया जाएगा। केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान देश की प्रमुख संस्थाओं और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. करीब 1.70 लाख कर्मियों वाला यह केंद्रीय अर्धसैनिक बल अपनी स्वर्ण जंयती मना रहा है।

3 साल बाद रेलवे लेगा हिस्‍सा-  भारतीय रेल तीन साल के अंतराल के बाद इस साल गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी प्रस्तुत करेगा। इस झांकी में ‘मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने को दर्शाने के साथ साथ बुलेट ट्रेन और ट्रेन 18 को दर्शाया जाएगा। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

आजाद हिंद फौज के सैनिक पहली बार- पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में आज़ाद हिंद फौज के सैनिक शामिल होंगे। आज़ादी के 71 वर्ष बाद आज़ाद हिंद फौज को ये सम्मान दिया जा रहा है। नेता जी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आज़ाद हिंद फौज ने ब्रिटेन के सम्राट के खिलाफ ही विद्रोह किया था। नेता जी सुभाष चंद्र बोस के वीर सैनिक परेड करेंगे।  

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles