विश्व के अमीर देशों की सूची जारी, यहां देखें भारत को मिला कौन सा स्थान

संक्षेप:

  • दुनिया के अमीर देशों की सूची हुई जारी
  • विश्व के टॉप-10 में भारत को मिली जगह
  • भारत को मिला छठा स्थान

दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची जारी हुई है, जिसमें भारत को छठा स्थान मिला है। अफ्रएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार इस लिस्ट में एशियाई देशों के साथ यूरोप के देश भी शामिल है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में पहले स्थान पर कौन है और भारत की स्थिति क्या है...

 रिपोर्ट के अनुसार भारत की संपत्ति 8,230 अरब डॉलर है। बता दें कि देशों की कुल संपत्ति में निजी संपत्ति को भी आधार माना गया है, जिसमें उनकी प्रोपर्टी, कैश, शेयर, बिजनेस आदि भी शामिल है।

टॉप 10 में ब्रिटेन (9,919 अरब डॉलर), जर्मनी (9,660 अरब डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (6,142 अरब डॉलर), कनाडा (6,393 अरब डॉलर), फ्रांस (6,649 अरब डॉलर) और इटली (4,276 अरब डॉलर) है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


बताया जा रहा है कि आने वाले दशकों में चीन की कुल संपत्ति 69449 बिलियन डॉलर तक जा सकती है, जबकि अमेरिका की संपत्ति 75101 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार 2027 तक भारत, ब्रिटेन और जर्मनी को पछाड़ विश्व का चौथा सबसे धनी देश बन जाएगा। विश्व में अभी 1.52 करोड़ ऐसे लोग हैं जिनकी संपत्ति 10 लाख डॉलर से अधिक है। एक करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 5.84 लाख और 1 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले लोगों की संख्या 2,252 है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles