इराक की महिला ने नोएडा में कराई अपनी बच्ची की लीवर ट्रांसप्लान्ट की सर्जरी

संक्षेप:

  • नोएडा के जेपी अस्पताल में किया इलाज
  • इराक की डेढ़ साल की बच्ची हुई सर्जरी
  • लीवर ट्रांसप्लान्ट कर दिया गया नया जीवन

नोएडाः सेक्टर- 128 स्थित जेपी हॉस्पिटल ने उस मां को सम्मानित किया। जिसने अपने लीवर का कुछ हिस्सा अपनी डेढ़ साल की बेटी को दान कर उसे नई जिंदगी दी है। दरअसल इराक से आई डेढ़ साल की बेबी फातिम़ा कॉन्जेनाईटल हेपेटिक फाइब्रोसिस से पीड़ित थी। यह लीवर की दुर्लभ, जन्मजात एवं आनुवंशिक बीमारी है।

उसके माता पिता उसे लेकर दिसंबर के महीने में भारत आए थे और यहां उन्होंने नोएडा के जेपी अस्पताल से अपनी बच्ची का इलाज करवाया। 18 जनवरी 2018 को लीवर ट्रांसप्लान्ट किया गया था। मरीज को कुछ कार्डियक समस्या भी थी। ऐसे में पीडिएट्रिक कार्डियोलोजिस्ट डॉ आशुतोष मारवाह ने भी उसका इलाज किया।

जन्म से था पीलिया

ये भी पढ़े : Senior Citizen Health: बुढ़ापे में बनी रहती है इन बीमारियों का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान


इराक की बेबी फ़ातिमा के केस पर बात करते हुए डॉ. अभिदीप चैधरी ने बताया कि  बेबी फातिमा को पैदा होने के तुरंत बाद जॉन्डिस (पीलिया) हो गया था। समय के साथ यह बढ़ता गया। जन्म के 6 सप्ताह बाद पता चला कि वह एक आनुवंशिक बीमारी एलेगिले सिन्ड्रोम से पीड़ित है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका असर लीवर, दिल और शरीर के अन्य हिस्सों पर पड़ता है।

जांच करने पर पाया गया कि वह कॉन्जेनाइटल हेपेटिक फाइब्रोसिस की शिकार है। यह बीमारी लीवर और बाईल डक्ट को प्रभावित करती है। जन्म के 6 सप्ताह से लेकर 1 साल की उम्र तक बच्ची का वज़न 6 किलोग्राम ही रहा। वह कुछ खां नहीं पाती थी और सिर्फ तरल आहार ही ले पाती थी।

बेबी फातिमा को कार्डियक समस्या (दिल) भी थी

ऐसे में पहले हॉस्पिटल की कार्डियोलोजी टीम ने उसका इलाज किया। साथ ही उन्होंने बताया कि  बेबी फातिमा की हाइपर-रीड्यूस्ड लेफ्ट लेटरल लीवर ग्राफ्ट सर्जरी की। लीवर ट्रांसप्लान्ट सर्जरी के दौरान हमें एक और मुश्किल का सामना करना पड़ा। फातिमा की उम्र और वजन के चलते उसका शरीर अपनी मां के लीवर को सपोर्ट नहीं कर रहा था।

इसलिए हमें हाना (फातिमा की मां) के लीवर का साइज बच्ची की जरूरत के अनुसार छोटा करना पड़ा। सर्जरी के दौरान हमने लीवर को काटा। इसकी मोटाई कम करने के बाद इसे ट्रांसप्लान्ट किया। अब मरीज को इम्यूनोसप्रेसेन्ट और अन्य जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। मरीज और डोनर दोनों ठीक हो रहे हैं और अपने देश लौटने के लिए तैयार हैं।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles