राम के किरदार से मिली थी इतनी शोहरत,30 साल बाद अब करते हैं यह काम

संक्षेप:

  • एक्टर अरुण गोविल का आज 61वां जन्मदिन है।
  • पिछले कई सालों से इंडस्ट्री से दूर चले गए है
  • उनकी टीवी कंपनी दूरदर्शन चैनल के लिए काम करती है

भारत की धार्मिक ग्रंथ रामायण को छोटे पर्दे पर कई बार अलग-अलग अंदाज के साथ प्रसारित किया गया है लेकिन रामायण में बेहतरीन किरदार राम की बात हो तो सबसे पहले एक्टर अरुण गोविल का नाम जुबान पर आता है। बता दें लोगों के दिलों पर भगवान राम बनकर राज करने वाले अरुण गोविल का आज 61वां जन्मदिन है। 1987 में रामानंद सागर के `रामायण` सीरियल में नजर आने वाले अरुण गोविल के लिए राम का रोल पाना बेहद मुश्किल था। उन्होंने एक इंटरव्यू में राम के रोल को पाने में आई मुश्किलों का खुलासा किया था। अरुण गोविल ने बताया कि शुरुआत में रामानंद सागर ने उन्हें राम के रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि राम का किरदार करने वाला इंसान वाकई किसी भी बुरी लत से दूर हो इसलिए उन्होंने राम का किरदार पाने के लिए सिगरेट की लत को छोड़ दिया था।

अरुण गोविल पिछले कई सालों से इंडस्ट्री से दूर चले गए हैं। अब वो किसी फिल्म और सीरियल में नजर नहीं आते। लेकिन हां वो कभी-कभी प्रोडक्शन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी एक टीवी कंपनी है जो दूरदर्शन चैनल के लिए कार्यक्रम बनाती है। इसी के साथ उनका कहना है कि वह भगवान राम की छवि से बाहर नहीं निकल पाए हैं। भले ही `रामायण` को प्रसारित हुए लगभग तीन दशक हो गए हों लेकिन अरुण गोविल आज भी टीवी के राम के रूप में ही पहचाने जाते हैं। कई जगहों पर लोग उन्हें देखते हैं तो हाथ जोड़ने लगते हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


आपको बता दें कि उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ है। जहां कालेज में पढ़ते हुए ही उन्हें एक्टिंग का जुनून सवार हो गया था। जिसके बाद वो मुंबई आ गए थे। लेकिन टीवी के राम का एक्टिंग का करियर भले ही पूरी तरह से खत्म हो चुका हो पर लोगों के दिलों में वो आज भी भगवान की तरह बसते हैं।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles