कल्याण सिंह हमारे पथ प्रदर्शक, हमेशा उनके मार्ग पर चलेंगे – सीएम योगी

संक्षेप:

  • सीएम योगी ने कहा कल्याण सिंह हमारे मार्गदर्शक
  • हमेशा उनके बताए रास्ते पर चलूंगा
  • अलीगढ़ में हुआ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

नोएडा- अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिक शरीर के साथ आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमारे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के लिए कोई बात आने पर कहा था कि राजपाट को मैं एक बार नहीं हजारों बार ठोकर मारूंगा।

अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के साथ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सनातन धर्म के साथ समाज, भाईचारा, गरीब मजदूरों की लड़ाई लड़ते थे और वह इस प्रकार के आदमी थे कि उन्होंने यहां तक कह दिया की मर्यादा पुरुषोत्तम राम की कोई बात आती है तो एक बार नहीं मैं अपनी सत्ता को हजार बार ठोकर मारूंगा।

उन्होंने 1992 में विवादित ढांचे को ढहाने के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। आज हम उन्हीं को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। वह हमारे मार्गदर्शक थे और हमेशा हम उनके बताए मार्ग दर्शन पर चलेंगे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान जनता अपने चहेते नेता के अंतिम दर्शन के लिए आतुर रही और काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अन्य नेताओं ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्टेडियम कल्याण सिंह अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को रविवार शाम को एयर एंबुलेंस से धनीपुर एयरपोर्ट पर लाया गया। अन्य दो स्टेट प्लेन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, पौत्र संदीप सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को फूल मालाओं से सजे वाहन में अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लाया गया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शव वाहन के पीछे की गाड़ी में चल रहे थे। शाम करीब 5:50 बजे पार्थिव शरीर स्टेडियम में पहुंचा। वाटर प्रूफ पंडाल में पार्थिव शरीर को रखने का इंतजाम किया गया है। पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोग जब तक सूरज चांद रहेगा, कल्याण सिंह का नाम रहेगा, कल्याण सिंह अमर रहे एवं जय श्रीराम के नारे लगे। रास्ते में भी शव वाहन पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर चहेते नेता को अंतिम विदाई दी। 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles