जानिए क्या है नोएडा से सरदार पटेल की प्रतिमा का कनेक्शन

संक्षेप:

  • सरदार पटेल की प्रतिमा का पीएम मोदी ने किया अनावरण
  • 182 मीटर ऊंची हैं ये प्रतिमा
  • 4 वर्षों से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने में जुटे थे रामवन सुतार

नोएडा: गुजरात में बनी देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी` का 31 अक्टूबर को अनावरण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

सरदार सरोवर डैम से करीब 3 किमी की दूरी पर खड़ी सरदार पटेल की प्रतिमा नोएडा के दिल के बेहद करीब है। आइए मिलते हैं दुनिया की सबसे ऊंची इस प्रतिमा को मूर्त रूप देने वाले पद्म विजेता रामवन सुतार से, जो नोएडा में रहते हैं।

रामवन पिछले 4 वर्षों से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनाने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि प्रतिमा के सांचे को तैयार करते समय यह ध्यान रहा कि सरदार पटेल का लौह पुरुष वाला व्यक्तित्व इसमें भी दिखाई दे। प्रतिमा सात हिस्सों में ले जाकर गुजरात में स्थापित की गई है। इसका जो मॉडल उन्होंने बनाया था, बाद में उसमें थोड़ा फेरबदल किया गया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मूल मॉडल में उनके पैर आगे-पीछे थे, जबकि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दोनों पैर एक साथ हैं। चेहरे की ऊंचाई करीब 70 फुट है। दोनों कंधों की चौड़ाई 140 फुट के करीब है। प्रतिमा के अंदर एक लिफ्ट लगाई गई है। इसमें बैठकर लोग लगभग 400 फुट की ऊंचाई पर जा सकेंगे। वहां सीने के पास लिफ्ट का दरवाजा खुलेगा। वहां बनी एक गैलरी से लोग सरदार पटेल के चेहरे को नजदीक से देख सकेंगे।

रामवन सुतार ने बताया कि कांस्य की जितनी भी प्रतिमाएं तैयार की जाती हैं, उनमें 85 प्रतिशत कॉपर, 5 प्रतिशत जिंक, 5 प्रतिशत टिन और 5 प्रतिशत लेड होता है। इस मिश्रण से तैयार होने वाली प्रतिमाओं में हजारों साल तक भी जंग नहीं लगता।

रामवन सुतार के बेटे अनिल सुतार ने इस बात की पुष्टि की है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की 100 फुट की जो मूर्ति बनाई जानी है उसके दो मॉडल यूपी पर्यटन मंत्रालय ने मांगे थे। इनको तैयार करके राज्य सरकार के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है।

रामवन सुतार की फैक्ट फाइल 
उम्रः 93 वर्ष 
सम्मान: पद्मश्री, पद्म भूषण

इसलिए हैं खास: जन्म महाराष्ट्र में लिया पर कार्यक्षेत्र नोएडा को बनाया। सेक्टर 19 में रहते हैं और सेक्टर 63 के ए ब्लॉक में वर्कशॉप, जहां बनती हैं दुनिया भर की शख्सियतों की आदमकद प्रतिमाएं। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles