आज पड़ेगा सूर्यग्रहण, भारत में नहीं देगा दिखाई लेकिन राशियों पर पड़ेगा असर

संक्षेप:

  • सूर्यग्रहण दोपहर 01.32 बजे से शुरू होगा
  • 03.16 बजे ग्रहण के मध्य का समय होगा
  • वहीं शाम 5.01 बजे सूर्यग्रहण समाप्त होगा

आज साल 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण पड़ने वाला है। लेकिन ये सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देखा, पर कई राशियों पर इसका असर जरूर पड़ेगा। ज्योतिषों के मुताबिक, ग्रहण दोपहर 01.32 बजे से शुरू होगा। 03.16 बजे ग्रहण के मध्य का समय होगा। वहीं शाम 5.01 बजे सूर्यग्रहण समाप्त होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए ग्रहण से संबंधित सूतक पातक भी नहीं माना जाएगा। हालांकि कनाडा, चीन के अलावा यह उत्तरी अमेरिका, उत्तरी पश्चिमी एशिया, दक्षिणी कोरिया, मंगोलिया, रूस, नार्वे और इंग्लैंड में इसे देखा जा सकेगा।

इन राशियों पर पड़ेगा असर

सूर्यग्रहण का प्रभाव कर्क राशि पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। वहीं मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। कर्क राशि में ग्रहण होने से कर्क के अलावा, मिथुन और सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ नहीं है, इन्हें कष्ट हो सकता है। इन राशियों के जातकों को सेहत के साथ धन खर्च को लेकर विशेष ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


16 फरवरी को था वर्ष का पहला सूर्यग्रहण

इस वर्ष 16 फरवरी को इस साल का पहला सूर्यग्रहण था। यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखा था। यहां बताते चलें कि इस साल तीन सूर्यग्रहण होने हैं। यह पहला था। कुछ दिन पहले ही 31 जनवरी को पड़े चंद्रग्रहण के बाद अब 15 फरवरी साल 2018 का पहला सूर्यग्रहण पड़ा था। चंद्र ग्रहण करीब करीब पूरी दुनिया में देखा गया था। भारतीय समयानुसार यह सूर्य 15 फरवरी की रात 12.25 मिनट पर शुरू हुआ और सुबह चार बजे ग्रहण का मोक्ष हुआ था।

13 जुलाई को था दूसरा सूर्यग्रहण

16 फरवरी को पडऩे वाला साल सूर्य ग्रहण 2018 का पहला सूर्य ग्रहण था। इसके बाद 13 जुलाई को सूर्यग्रहण पड़ा था, जो ऑस्ट्रेलिया में तो दिखाई दिया, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई दिया था। इसके बाद आज 11 अगस्त को वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण है। यह पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles