The MET GALA 2019: कुछ ऐसा रहा `मेट गाला 2019` इवेंट, देखिये फोटोज

संक्षेप:

  • The MET GALA 2019: हाल ही में न्यू यॉर्क में ‘द मेट गाला 2019’ आयोजित किया गया 
  • इवेंट में Lady Gaga, Katy Perry, Gigi Hadid जैसे हॉलीवुड सेलेब्स के साथ दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी, इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं
  • मेट गाला 2019 न्यूयॉर्क के ‘मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ में आयोजित किया गया

The MET GALA 2019: हाल ही में न्यू यॉर्क में ‘द मेट गाला 2019’ आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, संगीत, मनोरंजन और फैशन से जुड़ी तमाम हस्तियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आपको बता दें कि ये साल में एक बार होता है जिसका इंतजार सभी सितारे बेसब्री से करते हैं। मेट गाला 2019 न्यूयॉर्क के ‘मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ में आयोजित किया गया। इसकी थीम ‘नोट्स ऑन फैशन’ रही। सभी सेलिब्रिटी ने इसे बेहद एंजॉय भी किया। इसके बाद पार्टी कर एक-दूसरे से रू-ब-रू हुए।

इस इवेंट में Lady Gaga, Katy Perry, Gigi Hadid जैसे हॉलीवुड सेलेब्स के साथ दीपिका पादुकोण, ईशा अंबानी, इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। यहां Katy Perry एक झूमर जैसे आउटफिट में नजर आईं, जिस पर मोमबत्तियां लगी हुई थीं। उनकी इस Moschino आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


इस इवेंट में रिएलिटी टीवी स्टार Kim Kardashian, Thierry Mugler की फिगर हगिंग ड्रेस में दिखीं। इस पर एम्बेलिश्ड डिटेलिंग थी। इस डीप नेक ड्रेस में किम काफी हॉट लग रही थीं।

Jennifer Lopez ने यहां डीप नेक सीक्विन गाउन में एंट्री की। Versace का ये गाउन हाई स्लिटेड था, जिसे उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी के साथ कैरी किया। उन्होंने अपने लुक को एंकल स्ट्रेप हील्स से पूरा किया।

सोशल मीडिया स्टार Kylie Jenner मेट गाला में स्ट्रेपलेस पर्पल Versace गाउन में दिखीं। इसकी स्लीव्ज और नीचे की तरफ फेदर डिटेलिंग थी। आउटफिट के साथ-साथ Kylie के पर्पल हेयर कलर ने भी सबका ध्यान खींचा।

हॉलीवुड सिंगर Cardi B का मर्साला गाउन इस पिंक कार्पेट का हैवी गाउन रहा। Thom Browne के इस गाउन की ट्रेन बहुत हैवी और लंबी थी। जिसे Cardi B ने बखूबी कैरी किया।

मेट गाला 2019 में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लुक बेहद चर्चा में है। उन्होंने Dior का सिल्वर-पेस्टर गाउन कैरी किया, जिसमें एक फेदर केप भी था। प्रियंका ने इस हाई स्लिट गाउन के साथ सिल्वर पोलका डॉट्स स्टॉकिंग्स कैरी की। लेकिन उनके हेयरस्टाइल और केज (पिंजरा) हेडगीयर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके इस लुक पर की मीम्स भी बन रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मेट गाला में बार्बी लुक में नजर आईं। उन्होंने Zac Posen का स्ट्रेपलेस गाउन कैरी किया। उनका ये मैटेलिक गाउन बेहद खूबसूरत लग रहा था। ये एक लेयर्ड गाउन था, जो उनके लुक को खास बना रहा था। दीपिका ने अपने लुक को डार्क लिपस्टिक से बोल्ड बनाया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles