Lok Sabha Election 2019: रेखा-प्रियंका समेत सुबह सुबह इन फिल्मी सितारों ने डाला वोट, देखिए तस्वीरें

संक्षेप:

  • लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है
  • उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई और दक्षिण-मध्य मुंबई सीट शामिल है
  • इन सीटों पर कई जानी-मानी हस्तियां वोट करने पहुंच रही हैं

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में जिन राज्यो में मतदान हो रहा है, वे हैं - ये राज्य हैं- बिहार (5), जम्मू और कश्मीर (1), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (17), ओडिशा (6), राजस्थान (13), उत्तर प्रदेश (13) और पश्चिम बंगाल (8)। महाराष्ट्र की जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, उत्तर-मध्य मुंबई और दक्षिण-मध्य मुंबई सीट शामिल है। इन सीटों पर कई जानी-मानी हस्तियां वोट करने पहुंच रही हैं, जिनमें फिल्म और उद्योगजगत के लोग शामिल हैं। देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी सुबह 7 बजे ही वोट देने पहुंच गए थे। वहीं सुबह-सुबह वोट देने वालों में प्रियंका चोपड़ा, रेखा और रवि किशन शामिल रहे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने वर्सोवा में वोट डाला। उन्होंने ने अपने ट्विटर अकाउंट पे एक मैसेज भी शेयर करते हुए लिखा 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


रेखा उन फिल्मी हस्तियों में रहीं, जिन्होंने सुबह जल्दी वोट दिया। रेखा ने बांद्रा के एक बूथ पर मतदान किया। 

मुंबई नॉर्थ से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडर ने मतदान किया और लोगों से अपील की कि वे भी अपने मताधिकार का प्रयोग करें

अभिनेता रवि किशन ने गोरेगांव में वोट डाला। रवि किशन को भाजपा ने गोरखपुर से टिकट दिया है।

फिल्म अभिनेता परेश रावल अपनी पत्नी स्वरूप सम्पत के साथ मतदान केंद्र जाकर वोट किया।

अनिल अंबानी ने भी सुबह-सुबह की मतदान कर दिया। इन चुनावों में उनका नाम भी खूब उछला था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles