National Film Award:  सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब, जानिए किन्हें मिला बेस्ट एक्टर्स का अवार्ड

संक्षेप:

  • 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा।
  • नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित।
  • 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया।
  • कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया।

नोएडा। कोरोना वायरस की वजह से इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा देर से हुई। 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है। ये 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं जिसकी घोषणा हो रही है। नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था। 

सूचना के मुताबिक  सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म `छिछोरे` को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे।  निर्देशक नितेश तिवारी की   इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


इसके अलावा कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है। वहीं भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) चुने गए हैं। इससे पहले पिंजर और सत्या के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। मनोज बाजपेयी के अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार असुरन (तमिल) के लिए मिला। पल्लवी जोशी को द ताशकंद फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। सुपरडीलक्स फिल्म के लिए विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

अन्य पुरस्कार 

  • बेस्ट फीचर फिल्म - Marakkar Arabikkadalinte Simham (Malyalam)
  • बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर - केसरी - तेरी मिट्टी - B Praak
  • बेस्ट स्क्रीन प्ले (डॉयलॉग राइटर) - विवेक रंजन अग्निहोत्री, ताशकंद फाइल फिल्म के लिए
  • सिक्किम को `सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य पुरस्कार` 2019 मिला है।
  • नॉन फीचर फिल्म कैटेगिरी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी भाषा की फिल्म `एन इंजीनियर्ड ड्रीम` को मिला है।
  • स्पेशल मेंशन पुरस्कार-  `बिरियानी`, `जोना की पोरबा` (आसमिया), `लता भगवान करे` (मराठी), `पिकासो` (मराठी) को मिला है।
  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार `ए गांधीयन अफेयर: इंडियाज क्यूरिस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा` को मिला है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles