NCERT की किताबें होंगी अपडेट, अब GST और नोटबंदी भी पढ़ेंगे स्टूडेंट्स

संक्षेप:

  • स्कूलों में अब भी काफी पुरानी सूचनाओं के आधार पर ही पढ़ाई हो रही है
  • NCERT किताबों को अपडेट करने जा रहा है
  • जीएसटी और नोटबंदी जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा

देश में बढ़ते बलाव और बदलते सिस्टम की जानकारी बच्चों को देना जरूरी हो गया है। जनगणना के आंकड़े से लेकर टैक्स  सिस्‍टम में ऐतिहासिक GST का दौर शुरू हो गया है। लेकिन फिर भी स्कूलों में अब भी काफी पुरानी सूचनाओं के आधार पर ही पढ़ाई हो रही है पर अब NCERT किताबों को अपडेट करने जा रहा है।  जिसमें जीएसटी और नोटबंदी जैसे विषयों को भी शामिल किया जाएगा। जिससे बच्चों को भी इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो सके।

आपको बता दें, NCERT के सिलेबस में अभी जिन किताबों का समावेश किया गया है वह करीब 10 साल पुरानी हैं। किताबों में जनगणना के आंकड़े 2001 के दिए गए हैं। वहीं आवास की उपलब्धता, बिजली और पाइप से सप्लाई होने वाले पानी के आंकड़े साल 1994 के आंकड़ों पर आधारित हैं। ऐसे में अब एनसीआईआरटी ने मौजूदा आंकड़ों और देश में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए सिलेबस में नए विषयों को तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है की सभी 182 किताबों को अपडेट किया जाएगा, जिसमें जीएसटी, नोटबंदी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के साथ स्वच्छता अभियान जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।

NCERT किताबों में बदलाव पर जोर-शोर से काम कर रहा है। इसके लिए सभी किताबों में शामिल किए जा रहे नए विषयों के कंटेंट को एक महीने के अंदर अंतिम रूप देने की तैयारी है। साथ ही पुरानी किताबों में भाषा की गलतियों को दूर करने के साथ ही नई किताबों में भाषा को आसान बनाने की भी कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़े : माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने दो परीक्षा केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।