नोएडा के मृगांक पावागी को गूगल ने 'वेबमी' ऐप के लिए दिया अवार्ड

संक्षेप:

इंटनेट पर आज कल कुछ भी सेफ नहीं है। कभी कभी आपकी गुप्त चीजों को भी हैक कर दिया जाता है। कहा जा सकता है की आज की तारीख में इंटरनेट भी खुद सुरक्षित नहीं है। लेकिन नोएडा एक 14 साल के बच्चे ने एक ऐसा ऐप बनाया है जिससे इंटरनेट चलाने वाले कई लोगों की समस्या का समाधान हो सकता है। आपको बताते चलें की नोएडा के मृगांक पावागी ने एक `वेबमी`(Webme) नाम का ऐप बनाया है जो कि इंटरनेट यूजर्स को गेम के जरिए इंटरनेट सेफ्टी के बारे में बताता है।

14 साल के इस बच्चे को इसकी काबिलियत के लिए गूगल ने मृगांक को सम्मानित किया है। गूगल इंडिया के गूगल वेब रेंजर्स कांटेस्ट में मृगांक को विजेता घोषित किया गया। गूगल इस कांटेस्ट को 2015 से करा रहा है। इस कांटेस्ट का यह उद्देश्य इंटरनेट सेफ्टी से जुड़े इनोवेशन या प्रोजेक्ट को प्रोत्साहित करना है।

वेबमी एक गेम ऐप है जिसको खेलते हुए यूजर्स को इंटरनेट सेफ्टी की जानकारी मिलती है। मृगांक पावागी नोएडा के विश्व भारती स्कूल में क्लास 8 के स्टुडेंट हैं।

ये भी पढ़े : Android के लिए 4raBet ऐप डाउनलोड करें


पावागी ने कहा कि लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं लेकिन उसकी सेफ्टी की जानकारी नहीं रखते हैं. उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर इतनी सारी जानकारी है, इसलिए जरुरी है कि इन जानकारियों को सुरक्षित रखा जा सके और इंटरनेट वायरस से बचाया जा सके। इसमें सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है की पावागी ने सिर्फ चार से पांच हफ्ते में इस ऐप को तैयार किया है और यह एंड्रायड पर उपलब्ध है।

 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।