यातायात जागरूकता अभियान, साइकिल पर निकले एसएसपी

संक्षेप:

  • एसएसपी ने साइकिल चलाकर लोगों को किया जागरूक
  • रैली सेक्टर-38ए गार्डेन ग्लेरिया से हुई शुरू
  • साईकिल रैली में करीब 200 लोग हिस्सा लिया

नोएडा- लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार खुद साइकिल पर सवार हुए और साइकल चलते हुए लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। ये रैली सेक्टर-38ए गार्डेन ग्लेरिया से शुरू होकर हाजीपुर अंडरपास होते हुए वापस गार्डेन ग्लेरिया पर आकर समाप्त हुआ।

नोएडा के सेक्टर-38ए गार्डेन ग्लेरिया पर साइकिल लेकर खड़े लोगों ने गो का इशारा मिलते ही साइकल रैली निकालते हुए अपनी मंज़िल की ओर बढ़ चले साथ ही साइकिल पर सड़क दुर्घटना के बारे में जागरूक करने के लिए प्ले कार्ड लगे हुए थे। जिन पर यातायात नियमों का पालन करने संबन्धित श्लोगन लिखे हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार खुद साइकिल पर सवार हुए रैली में भाग लेने वालो का उत्साह बढ़ा रहे थे। उन्होने कहा की रैली का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। रैली में मौजूद लोगों से उम्मीद है कि रैली के अलावा भी जहां जाएंगे वहां यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

साईकिल रैली में करीब 200 लोग हिस्सा लिया। उनका कहना है साईकिल चलना सेहत, पर्यावरण दोनों के लिए श्रेयशकर है लेकिन साथ में सेफ़्टी ऑन रोड का भी ध्यान रखना जरूरी है। प्रशासन को शहर की सडको को सुरक्षित बनाया जाना चाहिए और साईकिल चलाने वालों के लिए अलग लेन होनी चाहिए। लोगों को जागरूक के लिए इस तरह प्रयास उन्हे सजग बनाता है। नोएडा जैसे शहरों इसकी आवश्यकता है। प्रशासन सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles