26 जनवरी परेड में नहीं दिखेगी उन तीन राज्यों की झाकी जहां बनी है कांग्रेस की सरकार

संक्षेप:

  • गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरों से चल रही है
  • झांकियों में हर राज्य का विकास और गौरव देखने को मिलता है
  • थीम के हिसाब से उन राज्यो का सिलेक्शन नहीं हो

भारत की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी 2019 के गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरों से चल रही है। भारत 26 जनवरी 2019 को अपना 70वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। हर वर्ष आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों का एक अलग ही महत्व होता है। गणतंत्र दिवस की झांकियों में हर राज्य का विकास और गौरव देखने को मिलता है। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 2019 की परेड पर 15 अलग-अलग विभागों की 17 झांकियां निकाली जाएंगी। जिनमें जम्मू-कश्मीर, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश और गोवा शामिल हैं। लेकिन गौरतलब है इनमे वह तीन राज्य नहीं है जिनमे हाल ही में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़।

कहा जा रहा है इस बार का गाँधी थीम है और उस थीम के हिसाब से उन राज्यो का सिलेक्शन नहीं हो, पाया क्या यह सच है की सिलेक्शन न होने के कारण ही वह राज्य इस बार अपनी सांस्कृतिक को प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। या बीजेपी उनके साथ पॉलिटिक्स खेल रही है। क्यूंकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है। हो सकता है इसके पीछे कुछ राजनितिक कारण हो या बीजेपी सरकार ने अपने फायदे के लिए उन राज्यों को झाकियां पेश करने के लिए टाल रही है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles