ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ सीक्रेट हॉलिडे पर गोवा रवाना हुई प्रियंका चोपड़ा

संक्षेप:

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुबंई में अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ लगातार सुर्खिोयों में है। पहले तो प्रियंका उन्हें अपनी फैमिली से मिलवाने के लिए इंडिया लेकर आई फिर उनके लिए अपने घर पर एक पार्टी भी दी। अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका निक और अपनी फैमिली के साथ एक सीक्रेट हॉलिडे के लिए रवाना हो गई हैं। जी हां, हाल ही में प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोनस, अपने भाई-भाभी और कजिन परिणीति चोपड़ा के साथ देखा गया। इस दौरान सभी यहां व्हाइट कपड़ों में नजर आए।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पता चला है कि आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 3 दिन की छुट्टियों के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं। दोनों की तस्‍वीर सोशल मीडिया पर भी आ चुकी है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


मुंबई में तेज बारिश के बीच इन दोनों के साथ प्रियंका की बहन परिणीती चोपड़ा और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी मौजूद थे। माना जा रहा है इस दौरान प्रियंका की फैमिली को उनके ब्वॉयफ्रेंड निक को अच्छी तरह से समझने का मौका मिलेगा। आपको बता दें कि प्रियंका ने निक को अपने दोस्‍तों से मिलवाने के लिए घर पर पार्टी भी रखी थी, जिसमें उनके कुछ खास दोस्‍त ही मौजूद थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles