प्रियंका ने ये क्या पहन लिया जो वीरप्पन के मूछों से होने लगी तुलना ?
- न्यूज़
- Tuesday | 7th May, 2019
- entertainment
- हाल ही मेट गाला में इंडियन ब्यूटीज ने अपने डिफरेंट फैशन से सबको चौंका दिया
- लेकिन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सारी लाइम लाइट छीन ली
- उनका स्टनिंग लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया
हाल ही मेट गाला में इंडियन ब्यूटीज ने अपने डिफरेंट फैशन से सबको चौंका दिया। यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, बिजनेसवुमन ईशा अंबानी, सोशल मीडिया स्टार लीली सिंह जैसे सितारे पहुंचे, लेकिन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सारी लाइम लाइट छीन ली। उनका स्टनिंग लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। प्रियंका यहां अपने पति हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ पहुंची थीं।
ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च
प्रियंका ने मेट गाला में डियॉर का एक स्टाइलिश सिल्वर-पेस्टल गाउन कैरी किया। उन्होंने एक हाई स्लिट फेदर डिटेलिंग वाला गाउन पहना था। इसके साथ वे सिल्वर पोलका डोट वाले नेकेड टाइट्स में नजर आईं। प्रियंका ने फेदर केप से अपने लुक को स्टाइल किया था, लेकिन हमारा ध्यान उनकी हेयरस्टाइल और सिल्वर केज (पिंजरा) हेडगीयर ने खींचा। उन्होंने बालों को कर्ली लुक देकर हेडगीयर लगाया था। उन्होंने अपने मेकअप को वाइट काजल, आईब्रो और लैशेज के साथ रेस्बैरी आईशेडो और लिपस्टिक से बोल्ड लुक दिया। मेट गाला में प्रियंका के इसी लुक के चलते अब मीम्स की बाढ़ आ गई है। हम आपको दिखाते हैं कुछ बहुत फनी मीम्स:
सोशल मीडिया पर प्रियंका, रणवीर सिंह और दीपिका के वियर्ड लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म जॉली एलएलबी के डॉयलाग को लिखकर शेयर किया जा रहा है. जिसमें लिखा है- कहां से आते हैं ये लोग
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।