सरकारी नौकरी: इन पदों पर हो रही हैं पुलिस में भर्तियां, जानिए आवेदन की अंतिम तारीख़

संक्षेप:

  • मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका
  • पुलिस दारोगा और एसआई की भर्तियां
  • इसमें 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है

नोएडा । पुलिस में काम करने का सपना ज़्यादातर युवाओं की आंखों में होता है. देश के लिए बलिदान देना किसी समान्य व्यक्ति के बस की बात नहीं होत. इसके लिए आपको भरपूर जोश व देश के दुशमनों से लड़ने ता जज़्बा होना चाहिए. अगर आपके अंदर ये सब योग्यताएं हैं तो आप भी इस पुलिस भर्ती का फायदा उठा सरके हैं.आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है।

यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 25 फरवरी, 2021 को पुरुषों एवं महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती-2020-21 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी।

ये भी पढ़े : यूपी के सभी जिलों में खुलेगा एक-एक मॉडल कंपोजिट स्कूल, कक्षा एक से 12 तक की होगी पढ़ाई


आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस तथा पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर, पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, वेतनमान -पे बैंड-9300-34800 व ग्रेड पे -4200 के क्रमश: 9027, 484 एवं 23 अर्थात कुल-9534 रिक्त पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इनमें पुरुष अधिकारियों के साथ ही महिला अधिकारियों के लिए भी पद हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर ही रिक्तियां हैं।

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पद

अनारक्षित         3613

ईडब्ल्यूएस          902

अन्य पिछड़ा वर्ग    2437

अनुसूचित जाति     1895

अनुसूचित जनजाति  180

कुल               9027

 

प्लाटून कमांडर, पीएसी के पदों का विवरण

श्रेणी             संख्या

अनारक्षित        194

ईडब्ल्यूएस         48

अन्य पिछड़ा वर्ग  131

अनुसूचित जाति    101

अनुसूचित जनजाति 10

कुल                484

 

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों का विवरण

श्रेणी             संख्या

अनारक्षित         10

ईडब्ल्यूएस         2

अन्य पिछड़ा वर्ग   6

अनुसूचित जाति    5

अनुसूचित जनजाति 0

कुल                23

 

आवेदन तिथि

इन पदों की भर्ती आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल, 2021 है। जबकि आवदेन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2021 को रात्रि 12 बजे समाप्त होगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपए का भुगतान करना होगा।

योग्यता   

नागरिक पुलिस में एसआई पद व प्लाटून कमांडर, पीएसी के लिए - किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस विषय से स्नातक होना जरूरी है।

आयु सीमा

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई, 1993 के पहले और 01 जुलाई, 2000 के पश्चात न हुआ हो। हालांकि, राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में पांच-पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles