73rd Independence Day: हो गया वीरता पुरस्कारों का ऐलान, यहां देखिए किन-किन को मिल रहा सम्मान

संक्षेप:

  • आठ आर्मी पर्सनल को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है.
  • हर वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा होती है.
  • भारतीय वायुसेना की ही स्क्वैड्रन लीडर मिनटी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल देने का ऐलान किया गया. 
     

नई दिल्ली: 73वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वीरता पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारतीय वायुसेना की ही स्क्वैड्रन लीडर मिनटी अग्रवाल को युद्ध सेवा मेडल देने का ऐलान किया गया। मिनटी ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक के बाद 27 फरवरी को पाकिस्तानी वायुसेना के साथ संघर्ष के दौरान फाइटर कंट्रोलर की भूमिका में थीं। आठ आर्मी पर्सनल को शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें पांच को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।

वीरता पुरस्कार 2019 लिस्ट

सिपाही प्रकाश जाधव- कीर्ति चक्र - नवंबर 2018 में कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद
सीआरपीएफ कमांडेंट हर्षपाल सिंह- कीर्ति चक्र
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान- वीर चक्र
मिनटी अग्रवाल- युद्ध सेवा मेडल

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


छह वीरता पुरस्कार

गौरलतब है कि वीरता पुरस्कारों के तहत छह सम्मान दिए जाते हैं। ये वरीयता क्रम में क्रमशः परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र होते हैं। परम वीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र युद्ध काल में सर्वोच्च त्याग और बलिदान के लिए नवाजा जाता है जबकि अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र शांति काल में सर्वोच्च सेवा और बलिदान के लिए दिया जाता है। इन वीरता पुरस्कारों की घोषणा वर्ष में दो बार- गणतंत्र दिवस के अवसर पर और फिर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होती है।

राष्ट्रपति देते हैं पुरस्कार

प्रत्येक वर्ष कुछ अन्य रक्षा प्रतिष्ठित सेना पुरस्कारों के साथ वीरता पुरस्कार देने के लिए राष्ट्रपति भवन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रपति इस समारोह में पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं अथवा उनके निकट संबंधियों (एनओके) को पुरस्कार प्रदान करते हैं। हालांकि, परम वीर चक्र और अशोक चक्र के मामले में ऐसा नहीं होता है। राष्ट्रपति ये दोनों पुरस्कार राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं अथवा उनके निकट संबंधियों को प्रदान करते हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles