कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का 63 साल की उम्र में निधन

संक्षेप:

  • वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन
  • दिल्‍ली के प्राइमस अस्‍पताल में ली अंतिम सांस
  • कामत के निधन पर कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। वे 63 साल के थे। कामत ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। कामत के निधन पर कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कामत के निधन पर कांग्रेस महासचिव और पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि पार्टी के लिए यह नुकसान है।

उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत के अचानक निधन के बारे में सुनने से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी दिल से संवेदना। भगवान इस नुकसान को सहन करने के लिए उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


गुरुदास कामत यूपीए सरकार में साल 2009 से लेकर 2011 तक केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे साल 2014 तक सांसद भी थे। कांग्रेस नेता कांग्रेस पार्टी की वर्किंग कमेटी के मेंबर भी रहे हैं। कामत को कांग्रेस ने गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभारी भी बनाया गया था। विवाद के बाद 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि कुछ ही समय बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles