नोएडा बिल्डिंग हादसा: 70 घंटे चला रेस्कयू, अब मची सरियां लूटने की होड़

संक्षेप:

  • शाहबेरी गांव में चला रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म
  • रेस्क्यू ऑपरेशन में नौ शव किये गए बरामद
  • इलाके में मलबे से सरिया लूटने की मची होड़

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में करीब 70 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में नौ शव बरामद किये गए। शुक्रवार को मलबे से मृतक का एक पैर भी मिला। साथ ही बाइक, इनवर्टर जैसी चीजे भी बरामद हुईं। शुरुआत के दो दिन एनडीआरएफ को उम्मीद थी कि मलबे में दबे लोग ज़िंदा हो सकते हैं, इसलिए सावधानी के साथ मलबा हटाया जा रहा था।

लेकिन, गुरुवार के बाद जिंदा लोगों की उम्मीद खत्म हो गई। इसके बाद तेजी से काम चला और शुक्रवार शाम तक ये काम खत्म हो गया। वहीं दूसरी तरफ इलाके में सरियों की लूट मच गई है। आसपास से आए मजदूर, उनके बच्चे और महिलाएं तक सरिया निकालने के लिए मलबे पर पहुंच गईं। शाहबेरी में गिरी 6 मंजिला इमारत से बड़ी मात्रा में सरिया निकल रहा है। इसमें ऐसे भी लोग हैं जो मलबे से कीमती चीजें खोजने में जुट गए हैं। है।

आपको दें कि मंगलवार देर रात छह-छह मंज़िल की दो इमारत धराशाई हो गई थीं। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तारी भी हुई है। जबकि, अथॉरिटी के भी कुछ जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। हादसे के बाद अथॉरिटी की आंख भी खुली है। बताया रहा है कि जल्द ही जेपी हाइट इमारत को सील कर दिया जाएगा। साथ ही बिसरख थाने में तहरीर भी दी गई है। जो लोग अभी फ्लैट में रह रहे हैं। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles