गौतमबुद्ध नगर की माटी ने दिए हैं सियासत की कोख से कई कोहिनूर
- न्यूज़
- Thursday | 27th January, 2022

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर की वीर भूमि ने कई योद्धा पैदा किए हैं।
देश को आजादी दिलाने के लिए जोशीले क्रांतिकारियों की यह धरती कर्मभूमि रही है।
दादरी में राव उमराव सिंह भाटी के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था तो नोएडा का नलगढ़ा गांव शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु व सुखदेव का ठिकाना रहा है।
गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य को दीक्षा देने से इनकार कर दिया था तो एकलव्य ने गौतमबुद्ध नगर की धरती (दनकौर) पर ही युद्ध कौशल में महारत हासिल की थी।
राजनीति की बात करें तो सियासत की कोख ने भी देश को कई कोहिनूर दिए हैं।
दादरी के बादलपुर गांव की रहने वाली मायावती उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
चार बार वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुईं।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।