UP Budget 2018: युवाओं के लिए 250 करोड़ के दिए स्टार्टअप फण्ड

संक्षेप:

  • यूपी बजट 2018 
  • स्टार्टअप के लिए युवाओं को दिए 250 करोड़ के फंड
  • वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने पेश किया बजट

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। पिछले साल यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने 3 लाख 84 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। वहीं यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि युवाओं के लिए 250 करोड़ के स्टार्टअप फण्ड दिए गए। दीन दयाल ग्रामोद्योग योजना के लिए 10 करोड़ रुपए जारी किए गए। खादी मार्केटिंग के लिए 20 करोड़ रुपए जारी किए गए।

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए 3 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। एकलव्य क्रीड़ा कोष की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपए, स्पॉर्ट्स कॉलेज एवं स्टेडियम की स्थापना तथा उसके विकास के लिए 74 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 575 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। कैलाश मानसरोवर भवन बनाया जाएगा। गांवों में खोले 100 आयुर्वेदिक अस्पताल जाएंगे। अमृत योजना से सात शहरों को लाभ मिला। 5 लाख आवासों के आवंटन का टारगेट रखा गया है।

गेहूं खरीद के लिए 5,500 केंद्र खोले जाएंगे। खाद के अग्रिम भण्डारण की योजना के लिए 100 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जाएगी। रामायण, कृष्ण, सूफी, बौद्ध सर्किट के लिए 70 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। राम परिपथ, कृष्ण परिपथ और बुद्ध परिपथ का निर्माण होगा। महिला एवं बाल कल्याण योजना के लिए 8,815 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना के लिए 2,873 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। प्रदेश के 13 जिलों में कमर्शल कोर्ट बनाए जाएंगे। अब अयोध्या में हर वर्ष मनाई जाएगी दीपावली।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


सचिवालय की आंतरिक सुरक्षा के लिए 13.50 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल कॉलेज के लिए 26 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। कुंभ मेले के लिए 1500 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के स्टूडेंट्स की यूनिफॉर्म के लिए 440 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मिड डे मील के लिए 2,048 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया।

मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 440 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए 176 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा कल्याण के लिए 480 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया हैपीएम मातृ वंदना योजना के लिए 291 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया। बजट में 14,341.89 करोड़ रुपए की नई योजनाएं जोड़ी गई हैं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। गंगा के लिए 7482 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।  वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी में मेट्रो का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। सरयू नहर परियोजना के लिए 1,614 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

  वित्तमंत्री ने प्रदेश के लिए 4 लाख 28 हजार 384 करोड़ का मेगा बजट पेश किया। पिछली बार के बजट से 11.4 फीसदी ज्यादा है ये बजट। पिछला बजट  3.84 लाख करोड़ रुपये का पेश किया था। वन डिस्ट्रिक वन प्रॉडक्ट के लिए 250 करोड़ रुपए का आवंटन किया। सरयू नहर परियोजना को 1 हजार 614 करोड़ रुपए आवंटित किए।  यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 25 लाख टन के अधिक चीनी का उत्पादन हुआ। 80 लाख टन उन्नत गन्ना बीज किसानों को दिया गया। 20 नए कृषि केंद्रों की स्थापना की गई। जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles