लोकल सैलून में वरुण धवन ने बनाई दाढ़ी, वीडियो वायरल

संक्षेप:

  • `भारत सैलून` में वरुण ने बनवाई दाढ़ी
  • साइकिल पर सैलून पहंचे वरुण धवन
  • सैलून में सुपरस्टार को देखकर हैरान रह गए

वरुण धवन इन अपनी फिल्म `सुई धागा` में नजर आने वाले है। `सुई धागा` में वरुण धवन के साथ इस फिल्म अनुष्का शर्मा नजर आने वाली है। इस फिल्म में वरुण का लुक एक आम इंसान का देखने को मिलेगा। वरुण मुंबई में `सुई धागा` की शूटिंग के आखिरी चरण को पूरा कर रहे हैं और फिल्म के मौजी लुक के लिए वे हर संभव कोशिश भी कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, वरुण के चेहरे पर दाढ़ी थी और उन्हें इसे हटवाना था और सिर्फ मूंछें रखनी थी. इसके लिए उन्होंने लोकल सैलून में जाने का फैसला किया। इस लुक के लिए वे हाल ही में लोक सैलून शॉप पर पहुंच गए।

खबरों की माने तो वरुण मुंबई के पश्चिमी उपनगर के `भारत सैलून` तक गए। वहां काम करने वाले सैलून में सुपरस्टार को देखकर हैरान रह गए और वरुण को `सुई धागा` के लिए लुक देना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। दिलचस्प यह है कि सैलून में मौजूद शख्स ने उनकी शानदार शेव की और उनकी मूंछों को ऐसा तराशा की वरुण धवन भी उनके कायल हो गए। वरुण ने अपनी फिल्म के लिए सही लुक देने के लिए बार्बर का धन्यवाद किया।

`सुई धागा` राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक-निर्देशक-निर्माता शरत कटारिया और `दम लगा के हइशा` फेम मनीष शर्मा को दोबारा एक साथ ले कर आ रही है. 28 सितंबर को रिलीज होगी।

 

Mauji ki mooch bhi hai made in INDIA #SuiDhaagaMadeInIndia @yrf @SuiDhaagaFi

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles