सावधान! दिल्ली में अगले 72 घंटे में तबाही मचाने आ रहा यमुना का पानी !, अलर्ट जारी

संक्षेप:

  • हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी
  • यमुना नदी खतरे के निशान से 0.57 मीटर ऊपर
  • सिंचाई विभाग और प्रशासन ने हाई अलर्ट किया जारी

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैराज से लगातार लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के चलते यमुना में बाढ़ आ गई है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है।  जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे वाले इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में यमुना का जल स्तर 205.4 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.57 मीटर ऊपर है। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को दोपहर बाद डेढ़ बजे तक बैराज से नदी में पानी का बहाव चार लाख 24 हजार क्‍यूसेक से ऊपर पहुंच गया। नदी में पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है। इससे दिल्‍ली के लिए भी भारी खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है। दिल्‍ली तक यह पानी अगले 72 घंटे तक पहुंच जाएगा। यह पानी दिल्‍ली के निचले इलाके में तबाही मचा सकता है। हरियाणा में यमुना के आसपास के इलाके में बाढ़ आ गई है और यमुना का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में घुस गया है। सिंचाई विभाग और प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आपको बता दें कि हरियाणा की तरफ से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह 6 बजे 1,65,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। इसका मतलब ये है कि जल स्तर में और वृद्धि होगी। हालांकि विभाग ने कहा कि इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन यमुना के किनारे स्थित गांधी मंडू, न्यू उस्मानपुर, यमुना पुस्ता और सोनिया विहार जैसे निचले इलाकों में बने घरों को खाली करने का निर्देश जारी किया है। प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद कई लोगों ने अपने घरों को खाली कर दिया है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Noida की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles