आज अंतिम दिन, केंद्रों में खरीदा जाएगा 19 हजार क्विंटल धान

संक्षेप:

1.05 लाख का रजिस्ट्रेशन, अंतिम दिन 1 हजार किसान बेचेंगे धान

शुक्रवार को धान खरीदी का आखिरी दिन है। जिले में अब तक 53 लाख क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, वहीं 1 लाख 5 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। गुरुवार शाम तक 1 लाख 306 किसानों से धान खरीदी हो चुकी है। शुक्रवार को खरीदी के अंतिम दिन करीब 19 हजार क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन काटा गया है। अंतिम दिन 1 हजार किसानों से खरीदी होने की उम्मीद है। पिछले वर्षों तक माह के आखिरी दो दिनों में किसान बच जाने के कारण तारीख बढ़ाने की नौबात आती थी लेकिन इस बार प्लानिंग के साथ समय पर खरीदी पूरी की गई है। इस बार अधिक खरीदी हो जाने की वजह से सामान्य किसान अपना धान शुक्रवार के बाद नहीं बेच पाएंगे। गिरदावरी में गड़बड़ी के कारण बाद में संशोधित किए गए रकबे को भी अपडेट कर दिया गया है। यानि जिन किसानों का रिकार्ड बाद में सुधारा गया उनके लिए अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा। दो पहले खरीदी अपडेट कर सॉफ्टवेयर लॉक कर दिया गया है। शुक्रवार तक उन्हें खरीदने के लिए कहा गया है। आखिरी में साढ़े तीन से चार हजार किसानों से धान नहीं बेचने की बात कह रहे है। हालांकि इसकी स्थिति स्पष्ट होगी।

रकबा संशोधन में 6325 एकड़ जमीन बढ़ी


जिले में गिरदावरी में कई जगह किसानों के खेत कम किए या छूट गए थे। रकबा सुधार करने के लिए पोर्टल को बाद में खोला गया, जिसमें तहसील स्तर संशोधन हुआ है। पिछले दो दिनों तक रकबा संशोधन का काम चलता रहा। इसमें अब तक रिकार्ड के अनुसार 6 हजार 5 किसानों का 6 हजार 325 एकड़ जमीन का रकबा संशोधित किया गया है। एएफओ कौशल साहू ने बताया कि जितने भी रकबा में सुधार किया जा रहा है उसे तुरंत बाद उसे धान खरीदी पोर्टल में अपडेट कर दिया गया है। जिसमें तुरंत किसान धान बेच सकेंगे।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायगढ़ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।