महामारी में जब हुआ काम धंधा बंद, तो मनरेगा ने खोले रोजगार के द्वार : मंगल सिंह

संक्षेप:

  • घरघोडा के साप्ताहिक बाजार में आज छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन।
  • छाया प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी मिल।
  • कोरोना काल के समय मनरेगा के काम चालू रखकर रोजगार के द्वार खोले - मंगल सिंह ।

रायगढ़: घरघोड़ा। घरघोडा के साप्ताहिक बाजार में आज छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें  प्रदर्शनी को देखने आये ग्राम-जुनाडीह के मंगल सिंह ने कहा कि कोरोना काल के समय जब उद्योग व्यापार सहित सभी ओर से रोजगार के रास्ते बंद हो गये थे, तब  गरीब मजदूरों के लिये विकट परिस्थिति निर्मित हो गई थी। कहां काम ढूढने जाये, कैसे करें रोजी-मजदूरी, यहीं चिंता लोगों को सता रही थी। ऐसी विषम परिस्थिति में शासन ने मनरेगा के काम चालू रखकर रोजगार के द्वार खोले रखा। उस वक्त लोगों को मनरेगा के तहत काम मिला और उन्हें आजीविका चलाने में मदद मिली। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री  श्री भूपेश बघेल कोरोना काल के मुश्किल समय में गरीब मजदूरों का ध्यान रखा इसके लिये मंगल सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। 

 विभिन्न नेताओं की दलीलें 

नवापारा टेण्डा के ईश्वर राठिया ने गोधन न्याय योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना ग्रामीण अंचलों में रोजगार के मौके मुहैय्या करा रही है। खेती-किसानी से जुड़े हम कृषक अब गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे है। शासन की गोधन न्याय योजना से मेरे सपने साकार हो रहे है। ओर तो ओर ग्राम-घरघोडा की बुधवारा बाई, सोनमती एवं जयमती राठिया छायाचित्र प्रदर्शनी देखने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि छायाचित्र प्रदर्शनी से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी एक जगह पर प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाने के यह एक अच्छा जरिया है। जो हम ग्रामवासियों को लिये लाभदायक व ज्ञानवर्धक है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इसके अलावा छाया प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। इस मौके पर शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रचार पुस्तिका जनमन, संबल, उन्नति का हर्ष, विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोशर एवं किसान गाईड का निःशुल्क वितरण भी किया गया। घरघोड़ा एवं आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर स्थल तक आकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। छायाचित्र के माध्यम से ग्रामीणों को खेती-किसानी, धान खरीदी, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना सहित अन्य शासन से जुड़ी जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है।


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायगढ़ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।