छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ पर बनेंगे 8 पर्यटक स्थल

संक्षेप:

  • छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट की बैठक में  एक बड़ा फ़ैसला किया गया है.
  • फ़ैसले के तहत राम वन गमन के 8 स्थानों को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा.
  • परियोजना की शुरुआत माता कौशल्या मंदिर चंद्रखुरी से की जाएगी

रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट की बैठक में  एक बड़ा फ़ैसला किया गया है. फ़ैसले के तहत राम वन गमन के 8 स्थानों को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की शुरुआत माता कौशल्या मंदिर चंद्रखुरी से की जाएगी

त्रेतायुग में छत्तीसगढ़ का नाम दक्षिण कोशल था। घने वनों वाले इस क्षेत्र को दंडकारण्य के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण कोशल और दण्डकारण्य क्षेत्र में भगवान राम की वनगमन यात्रा की पुष्टि महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण से होती है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य में जहां-जहां भगवान राम के वन पथ गमन के चिन्ह मिलते हैं उन स्थलों को एक विशेष सर्किल के रूप में विकसित किया जाएगा। गुस्र्वार को भूपेश कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। विभिन्न् ऐतिहासिक शोध से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु श्रीराम के द्वारा अपने वनवास काल के दौरान 14 में से 10 वर्ष दक्षिण कोशल और दण्डकारण्य के जंगलों में व्यतित किए गए थे।

सरगुजा से बस्तर तक ये जगह होंगे शामिल

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


वनवास काल के दौरान श्री राम जिन स्थलों से होकर लंका की ओर रवाना हुए उनमें  छत्तीसगढ़ के 75 स्थलों से होते हुए गुजरे थे जिनमें से 51 जगहों पर वे रुके थे।राज्य सरकार ने फ़ैसला किया है कि ये सभी 51 जगहों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
प्रथम चरण में राज्य सरकार ने सरगुजा से लेकर बस्तर के बीच स्थित आठ स्थलों का चयन किया है। इनमें सीतामढ़ी ( कोरिया),रामगढ़ ( सरगुजा),शिवरीनारायण ( जांजगीर चाँपा),तुरतुरिया (बलौदा बाज़ार),चंद्रखुरी (रायपुर),राजिम ( गरियाबंद),सिहावा (धमतरी ) और जगदलपुर ( बस्तर ) शामिल हैं।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।