छत्तीसगढ़ सरकार पर 13 हज़ार करोड़ से ज़्यादा का कर्ज़, RBI से फिर लिया 2 हज़ार करोड़ का कर्ज़

संक्षेप:

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से 7.18 ब्याज पर दो हजार करोड़ स्र्पये का फिर कर्ज लिया है
  • 11 महीने में राज्य पर कर्ज का भार बढ़कर 13,343 करोड़ स्र्पये से अधिक हो गया
  • इस राशि का उपयोग अधोसंरचना और अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से 7.18 ब्याज पर दो हजार करोड़ स्र्पये का फिर कर्ज लिया है। इसके साथ ही 11 महीने में राज्य पर कर्ज का भार बढ़कर 13,343 करोड़ स्र्पये से अधिक हो गया है। सरकार को कर्ज़ की राशि आठ महीने में लौटानी है। दो वर्ष के दौरान यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने एक मुश्त दो हजार करोड़ का कर्ज लिया है। इस राशि का उपयोग अधोसंरचना और अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा।

राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में तीसरी बार कर्ज लिया है। इससे पहले अगस्त और सितंबर में एक- एक हजार करोड़ स्र्पये का कर्ज लिया था। इससे चालू वित्तीय वर्ष में आरबीआई के माध्यम से लिया गया कर्ज चार हजार करोड़ हो गया है, जबकि कुल कर्ज चार हजार दो सौ 22 करोड़ स्र्पये हो गया है।

बीते दिसंबर से अब तक राज्य सरकार ने आरबीआई के माध्यम से 12 हजार 400 करोड़ का कर्ज लिया है। वहीं राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक से 669.84 करोड़ और एशियन डेवलमेंट बैंक से 273.82 करोड़ स्र्पये समेत कुल 13 हजार 343 करोड़ स्र्पये का कर्ज ले चुकी है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


विधानसभा में करीब सप्ताहभर पहले ही 4546 करोड़ स्र्पये का अनुपूरक बजट पास किया है। इसमें सड़क, भवन निर्माण से लेकर राज्य सरकार के लिए नया विमान और हेलीकॉप्टर का इंजन बदलने आदि के लिए राशि का प्रावान किया गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।