भारत बचाओ आंदोलन: स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए छत्तीसगढ़ के 7000 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ता

संक्षेप:

  • आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों पर संकट को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ आंदोलन करने जा रही है.
  • दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ से करीब 7 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे.
  • इसके लिए गुरुवार को दुर्ग से एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की गई.

रायपुर: आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों पर संकट को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ आंदोलन करने जा रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ से करीब 7 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए गुरुवार को दुर्ग से एक स्पेशल ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना की गई। इस ट्रेन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। माना जा रहा है कि देशव्यापी कांग्रेस के इस आंदोलन में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी का मुद्दा भी गूंजेगा।

कांग्रेस सरकार के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी भी होंगे आंदोलन में शामिल

कांग्रेस के इस आंदोलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश सरकार के मंत्री, पीसीसी अध्यक्ष समेत तमाम पार्टी के विधायक और आला-नेता भी शामिल होंगे। मंदी के कारण छोटे व्यापार-उद्योग की बुरी हालत, अर्थव्यवस्था के बदहाली के खिलाफ कांग्रेस का यह आंदोलन है। इसके चलते दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन गुरुवार सुबह दुर्ग स्टेशन से रवाना हुई है। इसके बाद रायपुर से भी इसमें कार्यकर्ता और पदाधिकारी बैठे। ट्रेन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मंत्री कवासी लखमा ने बताया दिल्ली में होने वाली रैली में देशभर से कांग्रेस के नेता, मंत्री, कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में धान खरीदी का मुद्दा भी गूंजेंगा, साथ ही मंदी और हाल ही में पास भारतीय नागरिकता बील को लेकर जोर-शोर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश को ठगने के काम कर रही है। जनता को लूटने का काम कर रही है। जन विरोधी नियम बना कर उद्योगपतियों को फिर को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है इसके विरोध में रैली है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।