रायपुर में पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और पोती की हत्या का मामला: पड़ोसियों ने देखा था 3 लोगों को घर में घुसते, इनपर है शक

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के दिवंगत मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और 9 साल की पोती की बेरहमी से हत्या को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। खम्हारडीह में नेहा और उसकी 9 साल की बच्ची की लाशें मिलने के ढाई घंटे पहले शाम 7 बजे पड़ोसियों ने तीन लोगों को उनके घर में घुसते देखा गया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दिवंगत मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और 9 साल की पोती की बेरहमी से हत्या को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। खम्हारडीह में नेहा और उसकी 9 साल की बच्ची की लाशें मिलने के ढाई घंटे पहले शाम 7 बजे पड़ोसियों ने तीन लोगों को उनके घर में घुसते देखा गया। करीब आधे घंटे बाद केवल एक युवक बाहर आता दिखा। उसके बाद घर में हलचल बंद हो गई।

मां-बेटी के शव मिलने के साथ मृतका का नंदाेई और उसका साथी मिलने के बावजूद पुलिस हत्याकांड को लेकर उलझ गई है। हिरासत में पूछताछ के दौरान मृतका के नंदाेई आनंद राय और उसका साथी हत्या कबूल नहीं कर रहे हैं। नंदोई का कहना है उसके छोटे भाई ने उन्हें फंसाने के लिए बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

पुलिस परिवार के बीच कातिल की तलाश कर रही है। मृतका के नंदाेई डॉ. आनंद राय और उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। तीसरे संदेही का नाम अजय राय बताया जा रहा है। वह डॉ. आनंद का भाई है। वह लाश मिलने के बाद से गायब है। उसका मोबाइल भी बंद है।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


पुलिस को शक है कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पूरा विवाद पैसा, प्रॉपर्टी या पारिवारिक हो सकता है। पुलिस तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने पति तरुण को भी संदेह के घेरे में रखा है। उसका कॉल डिटेल निकाला जा रहा है।

हत्या का शक इन पर...

संदेही-1 : डॉ. आनंद राय, रिश्ते में मृतका के ननदाेई। जब मृतका की बहन घर पहुंची तो अजय, उसका दोस्त पलंग के नीचे छिपे हुए थे। उन्होंने भागने की कोशिश भी नहीं की।
संदेही-2 : दीपक सतोरे, ननदाेई का दोस्त। वह आनंद का दोस्त है। वह आनंद के साथ नेहा के घर आया था। उनका कहना है कि अजय उन्हें बाहर से बंद कर भाग गया।
संदेही-3 : अजय राय, आनंद का भाई। अजय घटना के बाद से फरार है। आनंद के अनुसार अजय उन्हें मकान में बंद करके भागा है। उसी पर हत्या का शक।
संदेही-4 : तरुण धृतलहरे, पति। तरुण नेहा का पति है। घटना के समय तरुण सिमगा के पास अपने गांव में था। पुलिस को शक है कि उसकी संलिप्तता हो सकती है।
संदेही-5 : मृतका के पति तरुण के करीबी रिश्तेदार पर शक। प्रापर्टी के एंगल पर उसे जांच के घेरे में लिया गया है। उससे भी पूछताछ शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले मृतका की बहन मेघा मनहरे घर पहुंची थी। मेघा रायपुर में रहकर पढ़ाई करती है। वह नेहा के पड़ोस में किराए के कमरे में रहती है। मेघा शनिवार शाम 6.30 बजे तक नेहा के साथ घर पर थी। फिर वह अपने रूम चली गई। क्योंकि 7 बजे नेहा खरोरा मायके जाने वाली थी। नेहा का भाई खरोरा जनपद में पदाधिकारी है। शाम 7.30 बजे नेहा का छोटा भाई आकाश लेने के लिए आया था। मकान में ताला लगा हुआ देखा तो उसने वहीं से नेहा को फोन किया।

फोन बंद मिला तो उसने मेघा को फोन लगाया। उसने मेघा को बताया कि नेहा का फोन बंद है। फिर वहां से चला गया। उसके बाद मेघा लगातार नेहा का फोन लगाती रही। जब फोन बंद ही मिला तो उसने परिजनों को सूचना दी। वहीं आसपास में रहने वाले रिश्तेदारों को फोन लगाकर बुलाया। सभी ने नेहा को फोन लगाने का प्रयास किया। जब दो घंटे बाद फोन चालू नहीं हुआ तो 9 बजे मेघा अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां आई। मकान में ताला लगा देखकर उसे शक हुआ। आसपास वालों की मदद से ताला तोड़कर भीतर गई।

मेघा और बाकी रिश्तेदार बंद मकान में डॉ. आनंद और उसके साथी दीपक सतोरे को देखकर चौंक गए। दोनों दूसरे कमरे में छिपे थे। दोनों किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे। जब मेघा ने उनसे नेहा के बारे में पूछा तो वे अनजान बनने लगे। उन्होंने पहले कहा कि उन्हें नहीं पता नेहा कहां है। उन्हें अजय बंद करके भाग गया है। फिर उन्होंने कहा कि नेहा शायद बेडरूम में हो सकती है। फिर वे लोग बेडरूम गए और इधर-उधर उनकी तलाश की। उन्हें कहीं भी नेहा और उसकी बेटी नहीं दिखी। तभी एक संदेही ने कहा कि बिस्तर बिखरा हुआ है। उसे हटाकर देखो। जब बिस्तर हटाकर दीवान खोला गया तो उसमें महिला और बच्ची की लाशें ठूंसकर रखी गईं थीं।

मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं। हाथ-पांव में रगड़ है। एक हिस्से में खून निकला है। पुलिस अफसरों का मानना है कि हत्या के पहले मृतका ने बचने के लिए संघर्ष किया होगा। उसी दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान आए होंगे। हालांकि आस-पास रहने वाले किसी भी पड़ोसी ने चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारे ने जब जूते की लेस से उसका गला घोटा तब उसने बचने के लिए संघर्ष किया होगा।

नेहा के पति रात करीब पौने 11 बजे घर पहुंचे। मकान के बाहर भीड़ देखकर वे हैरान रह गए। घर में एंट्री करते ही उन्होंने पुलिस वालों से सवाल किया। मेरी बच्ची ठीक हैं? महिला थानेदार ने जवाब दिया- हां सब ठीक हैं। उन्हें बाहर हॉल में ही बिठा लिया गया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई। तरुण ने बताया कि मुझे भरत तिवारी का फोन आया। मैं उनसे हर महीने 25 हजार लेता हूं। वे मेरी पत्नी को पैसे देते हैं।

भरत तिवारी ने मुझे बताया कि मेरी पत्नी का फोन स्विच ऑफ बता रहा है। मैं हड़बड़ा गया। मैंने अपने पड़ोस में रहने वाले ललित को कॉल किया। उनसे कहा कि वे घर जाकर देखें कि नेहा कहां है? मुझे ललित ने बताया कि उन्होंने भी फोन लगाया, फोन स्विच ऑफ बता रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि घर पर ताला लगा है। उसके बाद मैं घबरा गया। तरुण पूर्व जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेसी नेता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।