छत्तीसगढ़ में 'फर्जी संगठनों' से कांग्रेस त्रस्त, घुम-घुमकर चंदा उगाही भी कर रहे 

संक्षेप:

  • कांग्रेस पार्टी के नाम पर कई फर्जी संगठन।
  • नेता घुम-घुमकर कर चंदा उगाही भी कर रहे हैं।
  • राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम का दुरुपयोग।

रायपुर। एक लंबे समय के बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस पार्टी के नाम पर कई फर्जी संगठन खुल गए हैं। इन संगठनों के नेता न केवल घुम-घुमकर पद बांट रहे हैं, बल्कि चंदा उगाही भी कर रहे हैं। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है। राष्ट्रीय कांग्रेस से लेकर पार्टी के नेताओं के नाम पर करीब दर्जनभर से अधिक संगठन सक्रिय हैं।  इसे देखते हुए पार्टी संगठन ने ऐसे संगठन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने और एफआइआर कराने के निर्देश दिए हैं। संगठन से मिले निर्देश पर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी ने ऐसे एक संगठन के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है।

इन सबके चलते प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पार्टी की सरकार बनने के बाद से कांग्रेस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। ऐसे करीब एक दर्जन से अधिक फर्जी संगठनों की जानकारी मिली है। ऐसे लोगों के खिलाफ वसूली और उगाही की भी शिकायतें हैं। इससे पार्टी की छवि का नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए कांग्रेस के नाम पर समानांतर संगठन बना रहे या चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिला कमेटियों को ऐसे संगठनों के खिलाफ एफआइआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिलते- जुलते नाम की कई भ्रामक संस्था बन गई है। ऐसे संगठन बनाने वाले लोग न तो कांग्रेस के सदस्य हैं और न ही कांग्रेस की विचारधारा से उनका कोई लेना-देना है। उन्होंने कहा कि हमारे स्पष्ट अनुशांगिक संगठन है, जिसमें कोई सेना या ब्रिगेड नहीं है।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम का दुरुपयोग 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


कांग्रेस के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों ने राष्ट्रीय कांग्रेस संघ से लेकर बड़े नेताओं के नाम पर ब्रिगेड और सेना खड़ी कर दी है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम के दुरुपयोग की शिकायत मिली है।

मुंगेली में दर्ज हुआ एफआइआर

आल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के नाम पर संगठन चलाने वालों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने मुंगेली के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिला शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, जिला महामंत्री संजय यादव, शहर महामंत्री जित्तू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली में की गई शिकायत में बताया गया है कि आल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के नाम से फर्जी संगठन बनाकर कई लोगों को नियुक्ति दी जा रही है, जबकि इस नाम से राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर में संगठन संचालित नहीं है।
 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।