शराबबंदी पर CM बघेल के खिलाफ रमन की पोस्ट को लाइक कर फंसी कांग्रेस; BJP बोली- पहली बार कांग्रेस सत्य के साथ; कांग्रेस ने फेक बताया

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ की सियासत में आए दिन सोशल मीडिया का इस्तेमाल राजनीतिक रणभूमि के तौर पर होता रहा है। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच सोशल मीडिया पर सियासी घमासान शुरू हो चुका है।

छत्तीसगढ़ की सियासत में आए दिन सोशल मीडिया का इस्तेमाल राजनीतिक रणभूमि के तौर पर होता रहा है। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच सोशल मीडिया पर सियासी घमासान शुरू हो चुका है। दरअसल, शराबबंदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ डॉक्टर रमन सिंह की एक पोस्ट को कांग्रेस ने लाइक कर दिया। इस पर डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि यह पहली बार हुआ है, धन्यवाद। बाद में कांग्रेस ने लाइक की बात को नकारते हुए इसे फोटो शॉप बता दिया। फिर भाजपा ने एक मोबाइल स्क्रीन वीडियो जारी किया जिसमें कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल पर रमन सिंह का पोस्ट लाइक दिख रहा है।

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने पोस्ट कर लिखा

कांग्रेस के फोटोशॉप के आरोप के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि फोटोशॉप? छुप-छुप के बेवफाइयों वाले दिन चले गये, आखों में आखें डाल के दगा करता है! डरो मत कांग्रेसियों। अब ‘हाफ सीएम’ के दिन लदने वाले हैं। अड़े रहो दाऊ के खिलाफ।​​​​​​

डॉक्टर रमन सिंह ने किया पोस्ट


इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा- शराब प्रेमियों की पसंदीदा जगह होता जा रहा है छत्तीसगढ़! कभी शराबबंदी की बातें और वादे करने वाले भूपेश बघेल अब शराब को बढ़ावा देने हर जतन कर रहे हैं। तभी तो प्रदेश शराब खपत में देश के अव्वल राज्यों में आ गया है। कांग्रेस को करनी थी शराबबंदी और दे रहे हैं शराब को "बढ़ावा"।

कांग्रेस बोली तरस आता है ऐसी सोच पर

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम



डॉक्टर रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस ने जवाब में कहा- ध्यान से देखिये अपने आप को "छत्तीसगढ़ महतारी का सेवक" कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जी को। तरस आता है ऐसी सोच पर। छत्तीसगढ़ को पसंद करने वाले लोगों को "शराब प्रेमी" कहकर संबोधित कर रहे हैं। यह तो छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है।

भाजपा का हमला


डॉक्टर रमन सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट को कांग्रेस ने लाइक किया, इस दावे के साथ भारतीय जनता पार्टी ने सियासी हमला किया और लिखा कि पहली बार कांग्रेस ने सत्य का साथ देते हुए डॉक्टर रमन सिंह द्वारा भूपेश बघेल की ‘कोचिया सरकार’ पर किए गए पोस्ट को लाइक कर अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस का यह क़दम भूपेश जी के अहंकार को चूर करने में सहायक होगा।

कांग्रेस ने बताया- बकलोली


पोस्ट लाइक करने वाली बात के सामने आते ही कांग्रेस ने अपना बचाव किया। इसे फोटोशॉप बता दिया और बकलोली बताते हुए लिखा- "तड़प तड़प के इस दिल से आह निकलती रही काम कुछ बचा नहीं, बकलोली चलती रही" डॉक्टर बयान सिंह अब फोटोशॉप के सहारे अपनी सियासत करना चाहते हैं। करते रहो- लगे रहो।

फिर आया वीडियो


कांग्रेस के फोटोशॉप के दावों की हवा निकालने भाजपा ने एक वीडियो जारी कर दिया जिसमें रमन सिंह का पोस्ट लाइक कैटेगरी में दिख रहा है। इस पोस्ट में भाजपा ने हाफ सीएम शब्द का भी इस्तेमाल किया। और लिखा कि फोटोशॉप? छुप छुप के बेवफ़ाइयों वाले दिन चले गये, आंखों में आखें डाल के दगा करता है! डरो मत कांग्रेसियों। अब ‘हाफ़ सीएम’ के दिन लदने वाले हैं। अड़े रहो दाऊ के ख़िलाफ़।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।