राजनांदगांव में 13 फरवरी से पुष्प महोत्सव, आयोजन को लेकर नगर निगम ने की बैठक

संक्षेप:

  • आनंद वाटिका में होगा पुष्प महोत्सव
  • सुघ्घर हरिहर राजनांदगांव थीम पर होगा महोत्सव
  • डांस-गायन समेत होंगी दर्जनों प्रतियोगिता

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 13 फरवरी से दो दिवसीय पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संस्कारधानी में स्थित आनंद वाटिका (बर्थ डे पार्क) में `गढ़बो नवा राजनांदगांव` की तर्ज पर प्रकृति की ओर सुंदर और ग्रीनरी थीम पर आयोजन हो रहा है। दो दिवसीय पुष्प महोत्सव के आयोजन में अपनी भागीदारी करने नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने निगम सीमाक्षेत्र के सभी स्कूल के प्राचार्यो, बैक प्रमुखों और व्यापारियों के साथ बैठक की है।

पुष्प महोत्सव के संबंध में आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने निगम द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस साल भी स्थानीय नर्सरी के सहयोग से गढबो नवा राजनांदगांव की सोच को मूर्त रूप देते हुए प्रकृति की ओर सुघ्घर हरिहर राजनांदगांव थीम पर दो दिवसीय पुष्प महोत्सव का आयोजन आनंद वाटिका (बर्थ डे पार्क) में किया जाएगा। महोत्सव में विभिन्ना पुष्पों की सजावट के साथ घरों व संस्थानों में भी गमले में लगाए विभिन्ना प्रकार के पुष्प व पेड-पौधों का प्रदर्शन किया जाएगा।

पुष्प महोत्सव के दौरान चित्रकला, नृत्य और गायन प्रतियोगिता के अलावा फूलों की रंगोली, सजावट, सब्जी-फलों की सजावट, बागवानी प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा। आयुक्त ने स्कूल प्राचार्यों, बैक प्रमुखों व व्यापारियों से महोत्सव में जुडकर सहभागी बनने और स्टाल लगाने का आह्वान किया। जिस पर सभी वर्ग के लोगों ने सहमति देते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण व लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने नगर निगम की सहराहनीय पहल है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य राजनांदगांव की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।