भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने किसान हितों के लिए संघर्ष में तेजी लाने के उद्देश्य से जिला कार्यकारिणी में फेरबदल के साथ ही सभी तहसील और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है

छुटमलपुर।

अशोक कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया है। अपने गांव अल्लीवाला में आयोजित बैठक के बाद चौ चरण सिंह ने बताया कि रामकुमार मीरपुर, डा. राजबीर सिंह, संजय चौधरी, जगपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, आलिम प्रधान, योगेंद्र सिंह, मो. इमरान, अमित मुखिया को मंत्री, भूपेंद्र सिंह त्यागी, हामिद खां, नरेश कुमार स्वामी को संगठन मंत्री, मनीष कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, रघुबीर सिंह को जिला प्रवक्ता, नरेश यादव एवं महिपाल सिंह को प्रचार मंत्री, मुकेश कुमार तोमर को महानगर अध्यक्ष, मेवाराम को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

तहसील स्तर पर नकुड़ में देशपाल सिंह, बेहट में घनश्याम राणा, देवबंद में ईश्वरचंद आर्य, रामपुर मनिहारान में कान सिंह राणा, सहारनपुर में अनूप सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।

ब्लाक स्तर पर मुजफ्फराबाद में बबली कांबोज, साढ़ौली कदीम में मो. कामिल, नागल में राजपाल सिंह, देवबंद में विनय कुमार, रामपुर मनिहारान में शेरपाल राणा, नकुड़ में कमलेश सिंह, गंगोह में ब्रजपाल सिंह, नानौता में नईम खान, बलियाखेड़ी में निर्भय फौजी, पुवांरका में प्रवीण कुमार, सरसावा में सरदार भोला सिंह को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने बताया कि गंगोह में चल रहा धरना मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।