वडोदरा में केजरीवाल के साथ ‘दुर्व्यवहार’, कहा : कांग्रेस व भाजपा उन्हें अपमानित करने में एकजुट
- न्यूज़
- Tuesday | 20th September, 2022

वडोदरा, 20 सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया कि गुजरात के वडोदरा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारे लगाने वाले लोगों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर उनके खिलाफ कभी नारे नहीं लगाते।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस उन्हें और उनकी पार्टी आप के खिलाफ गाली-गलौज करने में "एकजुट" हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं वडोदरा में हवाई अड्डे पर उतरा, तो करीब 30-40 लोग मेरे सामने "मोदी", "मोदी", "मोदी" चिल्लाने लगे।
गुजरात में स्थिति ऐसी है कि भाजपा के सामने एक बड़ी मुसीबत आने वाली है।"
केजरीवाल इस साल दिसंबर में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समाज के विभिन्न तबकों से संपर्क करने के अभियान के तहत ‘टाउन हॉल’ बैठक को संबोधित करने के लिए वडोदरा में हैं।
उन्होंने कहा, "कहा जाता है कि (गुजरात के) शहरी इलाकों में 66 सीट हैं, जहां भाजपा कभी नहीं हारी।
लेकिन इस बार, वे मुश्किल में होंगे।
वे इन सभी सीट (आगामी विधानसभा चुनाव में) पर नहीं जीत रहे हैं।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस उन्हें अपमानित कर रही है क्योंकि वह गुजरात के लोगों की भलाई की बात करते हैं।
आप नेता ने आरोप लगाया, "भाजपा के समर्थक कभी भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे पर उनके खिलाफ नारे नहीं लगाते।
ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों पार्टियां मेरे और आप के खिलाफ एकजुट हैं।
भाजपा और कांग्रेस दोनों के समर्थक केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाते हैं।
-->
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।