गुजरात : तिपहिया वाहन से टकराया ट्रक, 10 लोगों की मौत, सात घायल

वडोदरा, चार अक्टूबर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

इस हादसे में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में तिपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते इसमें फंसे शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरनी थाने के निरीक्षक एस.आर. वेकारिया ने कहा, ‘‘दोपहर के समय कंटेनर ट्रक एक कार से टकराने के बाद संतुलन खो बैठा और डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ चला गया और एक ‘चक्र’ (तिपहिया वाहन) से जा टकराया।

हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

सात अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।’’

‘चक्र’ एक खुला तिपहिया वाहन है, जिसका उपयोग गुजरात के कुछ हिस्सों में माल की ढुलाई और परिवहन के लिए किया जाता है।

इस वाहन में मोटरसाइकिल का अगला आधा भाग होता है, जिसके पीछे दो पहिया गाड़ी जुड़ी होती है।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले और सभी घायल तिपहिया वाहन में सवार थे।

वेकारिया ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तिपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम बुलाई गई।

उन्होंने कहा कि चालक समेत सात घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, ‘‘जान गंवाने वालों में 10 साल और 15 साल के दो लड़के शामिल हैं।

-->

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।