मोरबी पुल हादसे ने गुजरात में भाजपा के कुशासन को उजागर किया: गहलोत

वडोदरा, सात नवंबर (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि मोरबी पुल हादसे ने गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 27 साल के ‘‘कुशासन’’ को उजागर कर दिया है।

इस हादसे में 135 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत ने लोगों को आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ आगाह किया और आरोप लगाया कि आप राज्य के लोगों को गुमराह कर रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस का प्रतिबद्ध वोट बैंक बरकरार है।

गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्ता में है।

लेकिन, मोरबी में पुल गिरने की इस घटना ने उसके कुशासन को उजागर कर दिया है।

इस घटना से पहले, (बोटाड में) जहरीली शराब की वजह से मौत और कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके ने भाजपा सरकार को बेनकाब कर दिया था।’’

उन्होंने पुल टूटने की घटना की जांच के लिए उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश या किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में एक जांच आयोग गठित करने की मांग की।

मोरबी में मच्छु नदी पर अंग्रेजों के समय का केबल पुल गत 30 अक्टूबर को टूट गया था जिसमें 135 लोगों की जान चली गई थी।

यह हादसा पुल की एक निजी कंपनी द्वारा मरम्मत करने के पश्वात जनता के लिए खोलने के चार दिन बाद हुआ था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।