देव दीपावली के मौके पर जगमगा उठा वाराणसी, अनिल कपूर ने की शिरकत

संक्षेप:

  • देव दीपावली के मौके पर जगमगा उठा वाराणसी
  • अनिल कपूर ने भी की शिरकत
  • `मां गंगा से मेरी यही प्रार्थना है कि आप सब को खुश और सुखी रखे`

कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले देव दीपावली से वाराणसी जगमगा उठा। दीप, झालर और सुरों की खनक ने जहां समां बांधा, वहीं देव दिवाली मनाने पहुंचे अनिल कपूर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया। वे लोगों का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर ने कहा कि मेरी भगवान से कामना है कि ऐसे ही हर वर्ष इस आयोजन की भव्यता बढे और लोग इसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। हर हर महादेव के महाघोष के साथ माइक संभालने के बाद अनिल कपूर ने काशीवासियों को देव दीपावली की अपने ही अंदाज में बधाई दी। इस देव दीपावली पर मां गंगा से मेरी यही प्रार्थना है कि आप सब को खुश और सुखी रखे। 

परंपराओं को जीवंत रखेन वाली उत्सवधर्मी काशी में शुक्रवार को दोपहर बाद ही दीपोत्सव के लिए लाखों की भीड़ गंगा तट की ओर चल पड़ी। शाम होने से पहले ही घाटों की सीढ़ियां आस्थावानों से खचाखच भर गईं। पूरे उत्साह के साथ महिलाएं, बच्चे और युवा घाटों पर दीप सजाने के लिए उतरे। सुरसरि के घाटों पर कहीं स्वास्तिक तो कहीं ऊं नम: शिवाय तो कहीं काशी आओ प्रवासी के स्लोगन दीपों की अल्पनाओं में प्रज्ज्वलित हुए।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


गंगा की लहरों पर फूलों से सजे नाव, बजड़े, ध्वज पताका घाटों के सौंदर्य में चारचांद लगा रहे थे। खास बात यह रही कि गंगा के दूसरे किनारे को भी दीप मालाओं जगमग कर दिया। देश के अलग-अलग शहरों से जुड़ी परंपराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक भी घाटों पर बखूबी दिखी।

शाम से ही गंगा घाटों पर दीपों का चंद्रहार दिख रहा है। कहीं सुरों की खनक तो कहीं पटाखों की धमक सनाई दे रही है। घाट से लेकर गंगा की लहरों तक फूलों की महक के साथ इंद्रधनुषी अलौकिक छठा देखने को मिल रही है। काशी में सिर्फ घाट ही नहीं बल्कि मकानों, दुकानों और सड़कों पर भी लोग दीप जलाकर देवी देवताओं का स्वागत कर रहे हैं। शाम के साथ साथ ही यहां का नजारा अलौकिक होने लगा है। देव दीपावली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार घाटों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। 

राजघाट से अस्सी के बीच दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति भी झलक भी देखने को मिल रही है। इसके लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां की हैं। 16 घाटों पर संस्कृति विभाग की ओर से एकल और समूह नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन कर रहा है। प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई दे रही है।

राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सिने अभिनेता अनिल कपूर, सूफी गायक हर्षदीप कौर सहित कई नामचीन हस्तियां इस ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनीं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।