NYOOOZ Special: बनारसी लस्सी है कुछ खास, विदेशों तक हैं चर्चे

संक्षेप:

  • 70 साल पहले शॉप के संचालक के दादा पन्ना लाल यादव ने लस्सी बेचना शुरू किया था
  • विदेशी पर्यटक इस लस्सी का स्वाद चखने के लिए घंटो इन्तजार भी करते हैं
  • लस्सी के जायका चखने के साथ ही विदेशी मेहमान यहाँ अपनी तस्वीर भी लगाते हैं

By-अभिषेक जायसवाल

बनारस... बनारसी पान और बनारसी साड़ी के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी मशहूर है लेकिन इन दोनों के बावजूद बनारस में एक और ख़ास चीज के लिए मशहूर है वो है बनारसी लस्सी।  बनारसी लस्सी की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की लस्सी के दीवाने इसका स्वाद चखने के लिए सात समुन्दर पार से यहाँ आते हैं। जापान से लेकर कनाडा, स्विट्ज़रलैंड से लेकर स्वीडन तक, बनारस के इस लस्सी के चर्चे हैं।

बनारस की तंग गलियां दुनिया भर में मशहूर हैं, बनारस के इसी एक तंग गलियों में लस्सी का मशहूर दूकान ब्लू लस्सी शॉप है। इस दुकान की लस्सी की खासियत है कि यहां भारतीय पर्यटकों से ज़्यादा विदेशियों की भीड़ रहती है। विदेशी पर्यटक इस लस्सी का स्वाद चखने के लिए घंटो इन्तजार भी करते हैं। यही नहीं लस्सी के जायका चखने के साथ ही विदेशी मेहमान यहाँ अपनी तस्वीर भी लगाते हैं।  दुकान की दीवार पर अब तक हजारों  विदेशियों की फोटोज के साथ उनके कमेंट्स भी आपको देखने को मिल जायेंगे। इन दीवारों पर लगी तस्वीरें और कमेंट्स के माध्यम से विदेशी पर्यटक यहां की यादों को संजोते हैं साथ ही अपने देश जाने पर अपने दोस्तों को इस जगह के बारे में जरूर बताते हैं। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


 ब्लू लस्सी शॉप के संचालक चंचल यादव ने बताया कि 70 साल पहले उनके दादाजी पन्ना लाल यादव ने लस्सी बेचना शुरू किया था। बाद में उनके पिता विजय कुमार यादव ने यह दुकान संभाल ली। उनके लस्सी का स्वाद ऐसा होता था कि यहां के लोग क्या काशी आने वाले पर्यटक भी उनके लस्सी के दीवाने हो गए। तब से लेकर आज तक विदेशियों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। 

यहाँ है दूकान, फ्लेवर की है भरमार 

मणिकर्णिका घाट के पास कचौरी गली में स्थित इस ब्लू लस्सी शॉप की लस्सी दुनिया भर में यूं ही फेमस नहीं है। करीब 70 साल पुरानी लस्सी की इस दुकान में आपको करीब 100 से अधिक  तरह की फ्रूट लस्सियां मिल जाएंगी। इसमें  सैफरन, ड्राई फ्रूट, पिस्ता, बनाना, पाइनएप्पल, एप्पल, मिक्स्ड फ्रूट,चॉकलेट, ऑरेंज जैसे कई फ्लेवर शामिल हैं।

आपको बता दें, इनकी कीमत 20 रूपये से लेकर 150 रूपये तक है। यही वजह है कि यहां आने वाले विदेशी अपने देश वापस लौटकर कुछ करें ना करें लेकिन यहां की लस्सी की तारीफ ज़रूर करते हैं।  

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles