राम मंदिर बिलकुल बनेगा इसमें कोई दोराय नहीं है- सुरेंद्र सिंह

संक्षेप:

  • लाना होगा राम जन्मभूमि एक्ट- सुरेंद्र सिंह
  • एससी/एसटी एक्ट लाने से पहले राम जन्मभूमि एक्ट लाना चाहिए- सुरेंद्र सिंह
  • धारा 370 समाप्त होनी चाहिए- सुरेंद्र सिंह

अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर निर्माण पर पार्टी को आड़े हाथ लिया और एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर बीजेपी और आरएसएस के संस्कारों से लोग आज भारतीय राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे हैं। उन्‍होंने कहा कि लोगों को हरिजन या एससी/एसटी एक्ट लाने से पहले राम जन्मभूमि एक्ट लाना चाहिए। कम से कम भगवान राम पर भी विधेयक लाकर के राम मंदिर बनाया जाना चाहिए।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राम मंदिर बिलकुल बनेगा इसमें कोई दोराय नहीं है। विधायक ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का इससे बढ़िया मौका आने वाला नहीं है। धारा 370 समाप्त होनी चाहिए। भारत में जितने भी विदेशी, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी हैं, उनको भगाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा, बीएसपी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि बसपा के लोग राम और कृष्ण को भगवान नहीं मानते मायावती और काशीराम को भगवान मानने वाले लोग गीता नहीं जलाएंगे तो संगीता जलाएंगे।

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में मंच से कहा कि देश में कहा जा रहा है कि चिंता कीजिए जम्मू-कश्मीर से लाखों पंडित भगा दिए गए। उन्‍हें घर से बेघर कर दिया गया। ऐसा करने वाला इंसान नहीं शैतान है और शैतान का जवाब शराफत से नहीं, बल्कि गोली है और शैतान को तब तक गोली मारनी चाहिए, जब तक उसके प्राण ना निकल जाएं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles