सीजफायर का उल्लंघन: पाक की फायरिंग में बलिया का BSF जवान शहीद

संक्षेप:

  • जम्मू में शुक्रवार तड़के सीमा के पाकिस्तानी सैनिकों के सीजफायर का उल्लंघन
  • बलिया का एक लाल शहीद हो गया
  • पाकिस्तान सीमा पर लगातार तीन दिन से सीजफायर का उल्लंघन का शिकार कांस्टेबल ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह 

जम्मू में शुक्रवार तड़के सीमा के पाकिस्तानी सैनिकों के सीजफायर के उल्लंघन के कारण वीरों की धरती बलिया का एक लाल शहीद हो गया। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत में बलिया के कांस्टेबल ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह के घर पर उनके शहीद होने की सूचना तड़के चार बजे मिलने के बाद से ही कोहराम मचा। 

बता दें, पाकिस्तान सीमा पर लगातार तीन दिन से सीजफायर का उल्लंघन का शिकार कांस्टेबल ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह हो गए। बिजेंद्र बहादुर अरनिया सेक्टर में अग्रिम चौकी पर बाड़ के पास तैनात थे। तभी देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने मोटार्र दागे और गोलीबारी शुरू कर दी। जम्मू के आरएसपुरा के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में बलिया जिला के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के विद्याभवन नारायणपुर गांव का जवान ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह शहीद हो गया। सुबह में जैसे ही खबर यहां तक आयी, शहीद के घर व गांव में कोहराम मच गया। घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए।

32 वर्ष के शहीद ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह इससे पहले राजस्थान में तैनात थे। करीब एक वर्ष पहले ही उनकी तैनाती अररिया सेक्टर में हुई थी। इसके बाद वह पत्नी व दो बच्चों को घर पर ही छोड़ गए थे।  उनके परिवार में उनकी पत्नी सुष्मिता सिंह तथा दो बच्चे हैं। उनके पिता अशोक सिंह गांव पर ही खेती-बारी करते हैं। इसके साथ ही बताया गया कि दुश्मनों से मुकाबला करने में ब्रिजेन्द्र ने अपनी जान गंवा दी। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। शहीद ब्रिजेन्द्र बहादुर सिंह का शव देर शाम तक यहां पहुंचने की संभावना है। वहीं बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि एक गोली ब्रिजेन्द्र के बाईं तरफ, पेट पर लगी। अस्पताल ले जाते हुए उसने दम तोड़ दिया उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुहंतोड़ जवाब दिया।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles