छेड़खानी के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कहा मां बेटी नहीं सुरक्षित

संक्षेप:

  • कांग्रेस सड़कों पर बीजेपी के खिलाफ उतरी नारेबाजी और प्रदर्शन किया
  • महिला सुरक्षा के नाम पर हो रहे मजाक को लेकर कांग्रेस का विरोध 
  • सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और भी खराब- कांग्रेस

मनचलों पर लगाम, अपराधियों पर नकेल और महिला सुरक्षा के वादे को लेकर भाजपा विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता में आयी। लेकिन सत्ता में आने के बाद ना तो अपराधियों पर नकेल कसी और ना ही मनचलों पर लगाम लगा बल्कि हालात तो इतने बिगड़ गए की मनचलों के खौफ से कहीं बच्चियां स्कूल छोड़ घर में बैठने को मजबूर हैं तो कहीं छेड़खानी से त्रस्त होकर आत्महत्या करने को।  दोनों ही वारदात प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से जुडी है। जिसको लेकर आज कांग्रेस सड़कों पर उतरी नारेबाजी, प्रदर्शन किया और महिला सुरक्षा के नाम पर हो रहे मजाक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।  कांग्रेस की मानें तो सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति और भी खराब हो गयी है। महिलाएं तो दूर अब छोटी-छोटी बच्चियां भी महफूज नहीं है और सरकार का रोमियो दस्ता सफ़ेद हाथी बन गया है।  

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा की अगर सरकार महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है तो उसे सरकार चलाने का कोई अधिकार नहीं।  यदि सरकार इन समस्याओं से जनता को जल्द निजात नहीं दिलाया और ऐसे दोषियों  पर कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।  

 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles