प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और दुर्व्यवहार पर वाराणसी में कांग्रेसी कार्यक्रताओं ने निकाली पदयात्रा, कई हिरासत में

संक्षेप:

  • राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।
  • योगी सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस प्रशासन पर लगाया आरोप।
  • प्रदर्शन करने वाले नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वाराणसी- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वाराणसी में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गांधी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनको गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन करने वाले नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और देर शाम सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

सोमवार को महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में झंडा बैनर के साथ इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। किसी भी नेता को प्रभावित लोगों ने मिलने से रोक रही है।

पदयात्रा निकालते हुए लगाया जाम
नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने लहुराबीर आजाद पार्क से पदयात्रा निकाली और मलदहिया चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को रिहा करो योगी सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाकर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी। इसी दौरान चेतगंज जैतपुरा थाना प्रभारियों के संग सीओ भी भारी पुलिस बल के साथ आजाद पार्क पहुंच गए।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पुलिस को देख कार्यकर्ता हुए उग्र
पुलिस को देखते ही धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी और उग्र हो गए और जोर -जोर से नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। धरना प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ़ के मंत्री राजेश तिवारी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, साजिद अली अंसारी, शैलेंद्र सिंह, रईस अहमद, पूनम कुंडू, अनुपम राय, विनीत चौबे, विश्वविजय सिंह, विपिन मेहता, राजेश्वर पटेल, नीरज कुंदन, तनु यादव,प्रमोद पांडेय, अनिल श्रीवास्तव,रेखा शर्मा,अनुराधा यादव,रितु पांडेय, हसन मेंहदी कब्बन उपस्थित रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles