केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर कसा तंज, बोले- लाल टोपी लगाते हैं, जालीदार टोपी जेब में रखते हैं

संक्षेप:

  • जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मौर्य सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर जमकर बरसे। 
  • बोले- अखिलेश यादव को 2022 के लिए प्रयास बंद कर देना चाहिए, ये प्रयास 2027 के लिए रखें। 
  • चुनावी हिंदुओं से रहें सावधान रहने की सलाह भी दी।

वाराणसी- यूपी के बलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव को 2022 के लिए प्रयास बंद कर देना चाहिए, ये प्रयास 2027 के लिए रखें। कांग्रेस और सपा को चुनावी हिंदू करार देते हुए जनता को इनसे सावधान रहने की सलाह भी दी।

उपमुख्यमंत्री बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के चेतन किशोर मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो भगवान राम का नहीं हुआ वो परशुराम का क्या होगा। कारसेवकों पर गोली और कांवरियों पर लाठी बरसाने वाले अब राम का नाम अलापने लगे हैं।

`अखिलेश यादव के चेहरे पर 12 बज गए`
लाल टोपी लगाने वाले और जालीदार टोपी जेब में लेकर चलने वालों को प्रदेश की जनता पूरी तरह पहचान चुकी है। शुरू से सपा पर हमलावर रहे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब से समाजवादी इत्र की दुर्गंध फैली है तब से अखिलेश के चेहरे पर 12 बज गए हैं। हलक से आवाज नहीं निकल रही है। कांग्रेस पर टीका टिप्पणी को समय की बर्बादी बताया। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पिछड़ा वर्ग सम्मेलन भाग लेने के लिए चेतन किशोर मैदान में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण करने वालों को चेतावनी दी कि 100 में 60 फीसदी हमारा है। बाकी 40 फीसदी में बंटवारा है। इसमें भी हमारा है। कहा कि सपा 47 की संख्या पूरी कर ले तो वह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।

विपक्षी दलों को पीएम मोदी बर्दाश्त नहीं
डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी देश को ईमानदारी के पथ पर ले जाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि विरोधी दुष्प्रचार कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन हैं।

बलिया वीरों की धरती है। वर्ष 2017 में शुरू हुई आंधी तूफान बन गई है। तब सपा-बसपा गठबंधन भी था। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बने होते तो राम मंदिर नहीं बनता। गरीबों को मकान नहीं मिलते। सपा सरकार में तीन से चार घंटे बिजली के लिए तरसने वाली प्रदेश की जनता आज 16 से 18 घंटे बिजली सप्लाई का आनंद उठा रही है। 

भाजपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित हुई जनता इन लोगों को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जनता को भरोसा हो चुका है कि भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, गुंडों और लुटेरों से भाजपा ही लड़ सकती है। विधानसभा चुनाव में  भाजपा की जीत के बाद अखिलेश विदेश चले जाएंगे, राहुल गांधी पहले ही चले गए हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य वाराणसीकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles